फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top leaders of UP Congress will go to Ayodhya today, Sonia-Kharge have refused to come to the function

राम मंदिर: आज अयोध्या जाएंगे यूपी कांग्रेस के शीर्ष नेता, सोनिया-खरगे समारोह में आने से कर चुके हैं इंकार

Mon, 15 Jan 2024 09:40 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 15 Jan 2024 09:40 AM IST
सार

यूपी कांग्रेस के शीर्ष नेता आज अयोध्या पहुंच रहे हैं। मालूम हो कि प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोनिया गांधी और मल्लिकाअर्जुन खरगे इंकार कर चुके हैं। 

विज्ञापन
Top leaders of UP Congress will go to Ayodhya today, Sonia-Kharge have refused to come to the function
प्रदेश अध्यक्ष इसकी अगुवाई करेंगे।

विस्तार

 कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय, प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय सहित अन्य नेता सोमवार सुबह नौ बजे प्रदेश मुख्यालय से अयोध्या के लिए रवाना होंगे। वे अयोध्या में सरयू स्नान के बाद दर्शन पूजन करेंगे। इससे पूर्व रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में मशाल जुलूस निकला गया। इसके जरिए सामाजिक सदभाव, देश एवं संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। साथ ही ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, किसानों तथा युवाओं की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई।

विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में रविवार से मणिपुर से मुंबई के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली जा रही है। इसके लिए स्थानीय स्तर पर हर जिले में शाम छह बजे न्याय मशाल यात्रा निकाली गई। लखनऊ में पार्टी मुख्यालय से निकली यात्रा उदयगंज, बर्लिंगटन चौराहा, कैसरबाग चौराहा होते हुए झंडे वाला पार्क अमीनाबाद पहुंची। इस दौरान पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, अखिलेश प्रताप सिंह, अभय दुबे, इन्दल रावत, विश्वविजय सिंह, दिनेश कुमार सिंह, शिव पाण्डेय, मुकेश सिंह चौहान, वेद प्रकाश त्रिपाठी, अनिल यादव, पुनीत पाठक, सचिन रावत, मनीष हिंदवी, अनामिका यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

कांग्रेस ने प्रदेशभर में निकाला मशाल जुलूस

कांग्रेस ने प्रदेश के सभी जिलों में रविवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में मशाल जुलूस निकला। इस जुलूस के जरिए सामाजिक सदभाव, देश एंव संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। ध्वस्त कानून व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, किसानों तथा युवाओं की समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में रविवार से मणिपुर से मुंबई के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकल रही है। इस यात्रा के बारे में स्थानीय स्तर पर जागरुकता लाने के लिए हर जिले में शाम छह बजे न्याय मशाल यात्रा निकाली गई। लखनऊ में कांग्रेस मुख्यालय से निकली यात्रा उदयगंज, बर्लिगटन चौराहा, कैसरबाग चौराहा होते हुए झंडे वाला पार्क अमीनाबाद पहुंची। इस दौरान पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, अखिलेश प्रताप सिंह, अभय दुबे, इन्दल रावत, विश्वविजय सिंह, दिनेश कुमार सिंह, शिव पाण्डेय, मुकेश सिंह चौहान, वेद प्रकाश त्रिपाठी, अनिल यादव, पुनीत पाठक, सचिन रावत, मनीष हिंदवी, अनामिका यादव आदि मौजूद रहे। इसी तरह अन्य सभी जिलों में रविवार शाम मशाल जुलूस निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed