{"_id":"666b616ec6c874d8070c4ca4","slug":"toolkit-distributed-to-25-beneficiaries-under-odop-shravasti-news-c-104-1-srv1002-105300-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ओडीओपी के तहत 25 लाभार्थियों को बांटे टूलकिट बांटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ओडीओपी के तहत 25 लाभार्थियों को बांटे टूलकिट बांटे
Fri, 14 Jun 2024 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 14 Jun 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से एक जिला-एक उत्पाद योजना के तहत 125 लोगों को फर्नीचर उत्पाद के लिए प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों को जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र कार्यालय में बृहस्पतिवार को टूलकिट वितरित की गई। प्रभारी उपायुक्त सर्वेश दीक्षित ने बताया कि योजना के तहत लोगों को हस्तशिल्प व फर्नीचर उत्पाद का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों को भत्ते के तौर पर चार हजार रुपये व प्रमाणपत्र भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ओडीओपी योजना के तहत प्रशिक्षण लेने वाले जनजाति हस्तशिल्प के 125 व फर्नीचर उत्पाद के 125 प्रशिक्षणार्थियों का हस्तशिल्पी कार्ड बनाया जाएगा। जिससे उन्हें जिले के बाहर लगने वाले मेलों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। साथ ही वरीयता के आधार पर अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। इस मौके पर उद्यमी मित्र साकेत रंजन सिन्हा फर्नीचर उत्पाद में टूलकिट लेने वालों में छोटेलाल, शिवाजी, मंगलेश्वर, विद्याराम, प्रमोद, सोनू आर्य, राम अवतार सहित अन्य मौजूद रहे।
उधर, पशुपालन विभाग की ओर से बकरी व सूकर पालन पर पशुपालकों को 50 प्रतिशत का अनुदान दिया जा रहा है। विभाग पशु पालकों को प्रशिक्षण भी दिलाता है। जिसके लिए पशुपालन मुख्य पशु चिकित्साधिकारी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। यह बातें सीवीओ डॉ. मानव ने एक अपील में कहीं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के लिए पशुपालकों को इटावा व अलीगढ़ जिले में स्थित प्रशिक्षण केंद्रों में भेजा जाता है। इसके लिए पशुपालकों को पहले मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि नेशनल लाइव स्टॉक मिशन योजना के तहत बकरी व सूकर पालन योजना चलाई जा रही है। जिसके तहत 20 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक ऋण दिया जाता है। जिस पर पशुपालकों को 50 प्रतिशत अनुदान का भी प्रावधान है।