फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Took selfie in minister's office, posted picture as own office, FIR

Lucknow News: मंत्री कार्यालय में सेल्फी ली, खुद का दफ्तर बता पोस्ट की तस्वीर, एफआईआर

Mon, 14 Aug 2023 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
Took selfie in minister's office, posted picture as own office, FIR
लखनऊ। सचिवालय में आयुष एवं खाद्य सुरक्षा मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के कार्यालय में सेल्फी लेकर फेसबुक पोस्ट करने पर गाजीपुर का एक युवक फंस गया है।
विज्ञापन

सचिवालय के प्रतिसार निरीक्षक ने हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। युवक ने फर्जी नाम के फेसबुक अकाउंट से तस्वीर पोस्ट की थी।
हजरतगंज इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार पांडेय के मुताबिक, सचिवालय के मुख्य सुरक्षा अधिकारी मानिक चंद्र की तहरीर पर कार्रवाई की गई है, जिसमें बताया गया कि चंदन कुमार सिंह के ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट से एक सेल्फी पोस्ट की गई।

साथ में लिखा गया न्यू ऑफिस। जो सेल्फी थी वह मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु के कार्यालय की थी, जिसको खुद का ऑफिस बताया गया था।
सचिवालय सुरक्षा में तैनात अफसरों ने जब इस शख्स से पूछताछ की तो उसने अपना नाम चंदन कुमार सिंह बताया। पता बकुलिया गाजीपुर बताया।
आंतरिक जांच में सामने आया कि युवक का असली नाम सुभाष यादव है। वह नंदगंज, सैरपुर गाजीपुर का रहने वाला है। उसने वोटर कार्ड के जरिये सचिवालय का पास बनवाया था। इसी हेरफेर की वजह से उसके खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed