{"_id":"67c36c707efe39f1ae0e2273","slug":"tomatoes-become-soft-potatoes-and-onions-cry-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1099134-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: टमाटर के तेवर पड़े नरम, रूला रहा आलू-प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: टमाटर के तेवर पड़े नरम, रूला रहा आलू-प्याज
विज्ञापन
लखनऊ। टमाटर के तेवर नरम पड़े तो होली आते ही आलू के दाम 3 रुपये प्रति किलो तक बढ़ गए हैं। प्याज भी 10-15 रुपये तक महंगा हुआ है। कारोबारी बताते हैं कि आलू को कोल्ड स्टोरेज में भेजा जा रहा है। इससे आलू का बाजार चढ़ा है। मार्च माह के अंत में राहत मिलने के आसार हैं।
होली पर आलू की मांग बढ़ी है। इसका कारण, घरों में बनने वाले पापड़ बताए जा रहे हैं। सीतापुर रोड स्थित फल व सब्जी मंडी के थोक आढ़ती बृजेश सोनकर बताते हैं कि इस समय आलू व प्याज के दाम बढ़े हैं। थोक मंडी में आलू दो-तीन रुपये तो प्याज पर चार रुपये बढ़े हैं।
फुटकर में यह दाम डेढ़ से दो गुना तक हो जाते हैं। अलग-अलग जगहों के हिसाब से दाम ऊपर नीचे होते हैं। निशातगंज, नरही व चौक सब्जी मंडी के फुटकर बाजार में आलू 20-25 तो प्याज 40-50 रुपये किलो तक बिक रहा है। कोल्ड स्टोरेज के फुल होने के बाद फिर से आलू के दाम और गिर सकते हैं।
विज्ञापन
कन्नौज, फर्रुखाबाद से आलू तो महाराष्ट्र और राजस्थान से आ रहा प्याज
दुबग्गा मंडी के आढ़ती मयंक सिंह बताते हैं कि आलू की बड़ी खेप कन्नौज और फर्रुखाबाद से आती है। इस बार साठा आलू की फसल कम हुई है। चिपसोना आलू को किसान नहीं बेच रहे हैं। कोल्ड स्टोरेज में आलू रखने पर 400 रुपये प्रति क्विंटल तक का भाड़ा लग रहा है। कुछ समय तक यहां रखे रहने के बाद आलू शुगर फ्री के तौर पर बिकता है। इसमें किसान को अच्छा मुनाफा होता है। प्याज महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान से आ रहा है।
जानिए, शहर के बाजार में सब्जी का भाव
सब्जी- दाम
आलू- 20-25
प्याज- 40-50
बैंगन- 50-60
बींस- 60-80
टमाटर- 20-30
लौकी- 40-50
कद्दू- 30-40
(नोट: ये रेट फुटकर मंडी के हैं।)