{"_id":"626e1f9c2405b56e605a8dfb","slug":"toll-tax-starts-on-poorvanchal-expressway-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल एक्सप्रेसवे: लखनऊ से गाजीपुर तक 675 रुपये देना होगा टोल टैक्स, वसूली शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे: लखनऊ से गाजीपुर तक 675 रुपये देना होगा टोल टैक्स, वसूली शुरू
Sun, 01 May 2022 11:36 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 01 May 2022 11:36 AM IST
सार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक मई से टोल टैक्स की वसूली शुरू हो गई है। एक्सप्रेसवे पर जितनी दूरी तय करेंगे, उसी अनुपात में टोल टैक्स चुकाना होगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक मई सुबह आठ बजे से टोल टैक्स वसूली शुरू हो गई। लखनऊ से गाजीपुर तक अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए 25 प्रतिशत छूट के साथ टोल की दरें तय की गई हैं। कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन के लिए 675 रुपये चुकाने होंगे। प्रति किमी 2.45 रुपये टोल टैक्स लगेगा। फिलहाल टोल टैक्स नकद लिया जा रहा है।
विज्ञापन
यूपीडा के अनुसार दो-तीन दिन के भीतर सभी टोल प्लाजा पर फास्टैग से भुगतान की व्यवस्था करने के प्रयास किए जा रहे हैं। एक्सप्रेसवे पर जितनी दूरी तय करेंगे, उसी अनुपात में टोल टैक्स चुकाना होगा।
विज्ञापन
यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि लखनऊ से गाजीपुर तक दो मुख्य टोल प्लाजा समेत कुल 13 टोल प्लाजा होंगे। एक्सप्रेसवे के बीच के एंट्री व एग्जिट प्वाइंट पर 11 छोटे टोल प्लाजा होंगे। बीच में कहीं से भी सफर शुरू करने वाले को टोल टैक्स देना होगा। टोल की ये दरें चालू वित्त वर्ष में प्रभावी रहेंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थापित सभी टोल प्लाजा के संचालन, टोल कलेक्शन और 6 एंबुलेंस व 12 पेट्रोलिंग वाहनों के लिए चयनित एजेंसी को कैबिनेट का अनुमोदन पहले ही मिल चुका है। राज्य सरकार को टोल वसूली से राजस्व मिलने के साथ ही वाहनों और यात्रियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके अलावा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल चिकित्सा सुविधा भी मिल सकेगी।
लखनऊ से गाजीपुर तक कितना टोल टैक्स
वाहन श्रेणी -- टैक्स
कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन -- 675 रुपये
हल्के व्यावसायिक या माल यान, मिनी बस -- 1065 रुपये
बस या ट्रक -- 2145
भारी निर्माण कार्य मशीन, भू-गतिमान उपस्कर, बहुधुरीय यान -- 3285
विशाल आकार यान (ओवरसाइज्ड व्हीकल ) -- 4185