फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   toll tax compulsary for two wheelers on agra lucknow express way.

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दो पहिया वाहनों पर टोल टैक्स वसूलेगी यूपी सरकार

Mon, 15 Jan 2018 09:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 15 Jan 2018 09:14 PM IST
विज्ञापन
toll tax compulsary for two wheelers on agra lucknow express way.
- फोटो : amar ujala

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलने वाले वाहनों को 19 जनवरी आधी रात से टोल टैक्स देना होगा। इस बाबत सोमवार को औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें टोल की दरें तय कर उसे लागू करने का फैसला किया गया।

विज्ञापन


यूपी एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने इस एक्सप्रेस-वे पर बाइक सवारों से 285 रुपये टोल (एक तरफ का) वसूली का निर्णय किया। इस पर औद्योगिक विकास मंत्री का तर्क है कि एक्सप्रेस-वे पर दो पहिया वाहनों को चलाने की अनुमति नहीं है। अगर एक्सप्रेस-वे पर कोई दो पहिया वाहन चलाता है तो उसे कार की तुलना में 50 फीसदी टोल (यानी 285 रुपये) देना होगा।
विज्ञापन


अखिलेश के ट्वीट पर बाइकों से टोल न लेने की बात कही, अब पलटे
पिछले सप्ताह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद यूपीडा के सीईओ अवनीश कुमार अवस्थी ने मोटरसाइकिलों से टोल टैक्स नहीं लेने की बात कही थी। मगर सोमवार को सरकार ने मोटरसाइकिलों से टोल टैक्स वसूलने का फरमान जारी कर दिया। अवस्थी का कहना है कि दो पहिया वाहनों को टोल फ्री कर दिया गया तो एक्सप्रेस-वे पर भारी संख्या में दो पहिया वाहन संचालित होंगे और अधिक दुर्घटनाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रहेंगी टोल दरें
1. मोटर साइकिल - 285 रुपये
2. कार, जीप व हल्के मोटर यान - 570 रुपये
3. मिनी बस, मिनी ट्रक, हल्के व्यावसायिक वाहन - 905 रुपये
4. बस, ट्रक - 1815 रुपये
5. हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी, अर्थ मूविंग एक्यूपमेंट, हेवी एक्सल वाहन - 2785 रुपये
6. सात या सात से ज्यादा एक्सल वाले वाहन - 3575 रुपये

25 फीसदी कम की है दरें
यूपीडा ने कार जीप व हल्के मोटर यान के लिए 760 रुपये, हल्के व्यावसायिक वाहनों, हल्के माल वाहनों, मिनी बस और मिनी ट्रक के लिए 1205 रुपये, भारी निर्माण कार्य मशीनों, अर्थ मूविंग मशीनों और 6 एक्सल वाहनों के लिए 3715 रुपये और सात व सात से अधिक एक्सल के वाहनों के लिए 4770 रुपये टोल टैक्स प्रस्तावित किया था। यूपीडा की प्रस्तावित दरों में करीब 25 फीसदी कमी कर टोल टैक्स वसूली की नई दरें निर्धारित की है।

नेशनल हाइवे से डेढ़ गुना अधिक है टोल टैक्स

toll tax compulsary for two wheelers on agra lucknow express way.
demo pic

आगरा - लखनऊ एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स की दरें भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की तुलना में करीब डेढ़ गुना अधिक है। नेशनल हाइवे से होकर लखनऊ से कानपुर, इटावा, औरेया होते हुए आगरा जाने पर कार, जीप व हल्के मोटर यान को 390 रुपये, हल्केव्यावसायिक वाहनों, हल्के माल वाहनों, मिनी बस और मिनी ट्रक को 615 रुपये, भारी निर्माण कार्य मशीनों, अर्थ मूविंग मशीनों और 6 एक्सल वाहनों को 1400 रुपये और सात व सात से अधिक एक्सल के वाहनों को 2460 रुपये टोल टैक्स देना पड़ता है। यूपीडा का तर्क है कि एक्सप्रेस वे से आगरा जाने पर 60 किलोमीटर दूरी कम होगी। एक्सप्रेस वे पर चलने से समय व ईंधन की बचत होगी, जो कि टोल टैक्स से कहीं ज्यादा है।

ढाई महीने के लिए हैं यह दरें
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बताया कि टोल टैक्स की दरें फिलहाल 31 मार्च तक के लिए निर्धारित की गई हैं। ढाई महीने में टोल प्लाजा से होने वाली आय, वाहनों की संख्या के आधार पर समीक्षा कर 1 अप्रैल से नई दरें निर्धारित की जाएगी।

नौ पुलिस चौकियां बनेंगी
सतीश महाना ने बताया कि आगरा - लखनऊ एक्सप्रेस वे पर जल्द ही नौ पुलिस चौकियां स्थापित की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed