{"_id":"5f226c2a27bd5e355323f406","slug":"toll-free-number-issued-for-one-nation-one-ration-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन नेशन वन राशन कार्ड के लिए टोल फ्री नंबर जारी, दर्ज करा सकेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन नेशन वन राशन कार्ड के लिए टोल फ्री नंबर जारी, दर्ज करा सकेंगे शिकायत
Thu, 30 Jul 2020 12:14 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
केंद्र सरकार की वन नेशन वन राशन कार्ड योजना का उपभोग करने वाले राशन कार्ड लाभार्थियों को होने वाली असुविधा व शिकायत को दर्ज कराने व उसके त्वरित निस्तारण के लिए टोल-फ्री नंबर 14445 नंबर जारी किया गया है।
विज्ञापन
अपर खाद्य आयुक्त अनिल कुमार दुबे ने बताया कि इस योजना में यूपी के कार्डधारक अन्य राज्यों की किसी भी उचित दर दुकान से तथा अन्य राज्यों के कार्डधारक उत्तर प्रदेश की किसी भी उचित दर दुकान से अपना खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
इस सुविधा का उपभोग करने वाले राशन कार्ड लाभार्थियों को होने वाली किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा शिकायत को दर्ज कराने एवं उसके त्वरित निस्तारण के लिए टोल-फ्री नंबर 14445 शुरू किया गया है। इस नंबर पर ‘वन नेशन कार्ड‘ सुविधा का उपभोग करने वाले राशन कार्ड लाभार्थी संपर्क कर अपनी शिकायत व समस्या दर्ज करा सकते हैं। दुबे ने बताया कि राशनकार्ड पोर्टेबिलिटी की यह व्यवस्था आधार बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण द्वारा ई-पाॅस मशीनों के माध्यम से संचालित होती है।
विज्ञापन