{"_id":"66c449c73e37ed69410da078","slug":"toll-employees-beaten-by-butt-of-a-gun-in-safdarganj-barabanki-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: कार सवार हमलावरों ने बंदूक की बट से टोल कर्मियों को पीटा, बंद लेन से गाड़ी निकालने पर हुआ विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: कार सवार हमलावरों ने बंदूक की बट से टोल कर्मियों को पीटा, बंद लेन से गाड़ी निकालने पर हुआ विवाद
Tue, 20 Aug 2024 01:16 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सफदरगंज (बाराबंकी)
संवाद न्यूज एजेंसी, सफदरगंज (बाराबंकी)
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 20 Aug 2024 01:16 PM IST
सार
सफदरगंज बाराबंकी में बंद लेन से गाड़ी निकालने को लेकर हुए विवाद में हमलावरों ने टोलकर्मियों को बंदूक की बट से पीट दिया। लगभग एक घंटे तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर हुआ हंगामा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या नेशनल हाईवे स्थित अहमदपुर टोल प्लाजा पर मंगलवार की सुबह बंद लेन से गाड़ी निकालने को लेकर कुछ लोगों का टोल कर्मियों से विवाद हो गया। इस दौरान टोल प्लाजा कर्मियों की लात-घूसों और बंदूक की बट से पिटाई कर दी जिसमें दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने जैदपुर थाना पहुंचे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कार सवार हमलावर पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उनके समर्थक हैं फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर जांच कर रही है। बता दें कि अहमदपुर टोल प्लाजा पर इन दिनों सीसीटीवी, सेंसर, हूटर, फास्टैग स्कैनर समेत अन्य उपकरण बदले जा रहे हैं। जिस लेन पर उपकरण बदले जाते हैं, उसे बंद कर दिया जाता है। मंगलवार की सुबह लेन नंबर दो को बंद किया गया था। इसी बीच एक कार बंद लेन पर पहुंची और उससे उतरकर लोग बूम उठाकर निकलने लगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: बेसिक शिक्षा निदेशालय पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, भर्ती कार्यक्रम जारी करने की मांग की
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर ताजा अपडेट, डाउनलोड करें एडमिट कार्ड; देखें कहां है आपका सेंटर
इस पर टोल कर्मी आशुतोष सोनी (28), सोमेंद्र मिश्रा (30) एवं गार्ड सीताकांत द्विवेदी ने मना किया तो विवाद होने लगा। इस पर गाड़ी टोल के आगे आकर रुक गई। कुछ ही देर में एक एसयूवी और दो मोटर साइकिलों पर कुछ और लोग टोल प्लाजा पर आ गए। देखते ही देखते टोल कर्मियों से मारपीट शुरू हो गई। इस बीच एक हमलावर ने एसयूवी से बंदूक निकालकर टोल कर्मियों पर बट से ताबड़तोड़ प्रहार शुरू कर दिए। हमले में आशुतोष सोनी व सोमेंद्र मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों कर्मियों को जिला अस्पताल भेजवाया। इस बीच एसयूवी रामसनेहीघाट और कार बाराबंकी की ओर रवाना हो चुकी थी। टोल प्लाजा मैनेजर जितेंद्र बहादुर सिंह प्रकरण को लेकर जैदपुर थाने पहुंचे हैं।
बताया जा रहा है कि कार सवार हमलावर जिले के एक पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उनके समर्थक थे। थाना प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि टोल कर्मियों की ओर से पूर्व प्रमुख समेत अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।