फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Toilets are dirty, there is no water, people going home for Chhath are troubled.

Lucknow News: शौचालयों में गंदगी, पानी भी नहीं, छठ पर घर जाने वाले परेशान

Sat, 25 Oct 2025 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:41 AM IST
विज्ञापन
Toilets are dirty, there is no water, people going home for Chhath are troubled.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। छठ पर्व पर घरों को जा रहे यात्रियों को ट्रेनों में आधारभूत सुविधाएं भी नहीं मिल रहीं। शौचालय में गंदगी है। पानी तक नहीं होने से यात्रा कष्टकारी हो रही है। ट्रेनें घंटों देरी से भी चल रही हैं। रेलवे के सोशल मीडिया अकाउंट पर ऐसी कई शिकायतें आ रही हैं। राप्तीसागर एक्सप्रेस से गोरखपुर जा रहे यात्री अजय कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि सेकंड एसी की बोगी ए-1 व ए-2 की वॉश बेसिन और शौचालय में पानी नहीं था। ऐसे ही बरौनी एक्सप्रेस से छठ पर बिहार जा रहे जीतू मिश्र ने बताया कि थर्ड एसी बोगी बी-7 में पानी नहीं था। भारी भीड़ पर शौचालयों में पानी नहीं होने से यात्री परेशान हुए। रेलवे हेल्पलाइन नंबर से भी सहायता नहीं मिली। ट्रेन भी पांच-पांच घंटे देरी से चल रही है। गरीबरथ एक्सप्रेस के यात्री सहर्ष तिवारी ने बताया कि ट्रेनें देरी से चल रही हैं, जिससे पर्वों की खुशी पर असर पड़ रहा है। चंडीगढ़-लखनऊ स्पेशल के यात्री अतुल कुमार ने एसी फेल होने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed