फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tohfa of Namo Forest will be found on the banks of Gomati near Ghaila

Lucknow News: घैला के पास गोमती किनारे मिलेगा नमो वन का तोहफा

Fri, 19 Sep 2025 02:28 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Tohfa of Namo Forest will be found on the banks of Gomati near Ghaila
नमो वन के लिए जमीन का निरीक्षण करतीं महापौर सुषमा खर्कवाल।
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में नगर निगम घैला के पास गोमती किनारे 13.41 एकड़ से अधिक जमीन पर नमो वन विकसित करेगा। इस पर करीब 15 करोड़ रुपये की लागत आएगी। बृहस्पतिवार को महापौर सुषमा खर्कवाल ने इसके लिए चिह्नित जमीन का जायजा लिया।
विज्ञापन

महापौर ने बताया कि पार्क में घने पेड़ों के साथ तितलियों को आकर्षित करने वाले पौधे, बांस की संरचनाएं, ओपन जिम, कैफेटेरिया और बर्ड-फ्रेंडली गार्डन तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही बच्चों व पर्यटकों के लिए शैक्षिक केंद्र बनाए जाएंगे, जहां उन्हें पेड़-पौधों और पर्यावरणीय चक्रों की जानकारी मिलेगी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविंद कुमार राव भी थे।
विज्ञापन


प्राकृतिक कैफेटेरिया भी बनेगा
महापौर ने कहा, नमो वन में प्राकृतिक कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा। इसे घास के मैदान को डिजाइन करके तैयार किया जाएगा और कोई पक्का निर्माण नहीं होगा। बैठने के लिए घास से बनावट व सजावट की जाएगी। लोगों को ऐसे लगेगा कि वे किसी प्राकृतिक उद्यान में भोजन कर रहे हों। कैफेटेरिया में स्थानीय और ऑर्गेनिक उत्पादों से तैयार वस्तुएं भी उपलब्ध कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन में लगाए जाएंगे 1.31 लाख पौधे
आधुनिक मियावाकी पद्धति से विकसित किए जाने वाले वन में 1,31,250 पौधे लगाए जाएंगे। इनमें से ज्यादातर लंबे समय तक चलने वाले होंगे। ये पार्क की सुंदरता बढ़ाने के साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा व हरियाली का तोहफा देंगे। यहां आम जनता के लिए जॉगिंग ट्रैक भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed