{"_id":"6ae8ecd46391cd787c0a2a51","slug":"today-science-society-and-the-future-will-be-explored-through-the-medium-of-theatre-lucknow-news-c-13-lko1070-1993853-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आज रंगमंच के जरिये होगी विज्ञान, समाज और भविष्य की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आज रंगमंच के जरिये होगी विज्ञान, समाज और भविष्य की बात
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, इलेक्ट्रिक वाहन और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर स्कूली बच्चे नाटकों के माध्यम से विज्ञान और समाज के रिश्ते को समझाएंगे। आंचलिक विज्ञान नगरी में तीन नवंबर को नगर स्तरीय विज्ञान नाटक प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें विभिन्न विद्यालयों की टीमें समसामयिक वैज्ञानिक विषयों और भविष्य की चुनौतियों को मंच पर प्रस्तुत करेंगी।
प्रतियोगिता का मुख्य विषय ‘विज्ञान और समाज’ है। इसके तहत कृत्रिम बुद्धिमत्ता मित्र है या खतरा, इलेक्ट्रिक वाहन, अंतरतारकीय आवास और महासागरों के संरक्षण जैसे विषयों पर नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी मुख्य अतिथि होंगे। निर्णायक मंडल में चित्रा मोहन, डॉ. निमिष कपूर और देवाशीष मिश्रा शामिल होंगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचेगी विजेता टीम
प्रतियोगिता राष्ट्रीय विज्ञान नाटक महोत्सव का हिस्सा है। विजेता टीमों को नकद पुरस्कार के साथ राष्ट्रीय विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली में आयोजित होने वाली उत्तरी भारत विज्ञान नाटक प्रतियोगिता में प्रतिभाग का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन