{"_id":"a1a79b2b444e2418fa157c1cd6b463a0","slug":"today-reeta-bahuguna-will-file-her-nomination-papers","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा को खरी-खोटी सुनाकर जोशी ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा को खरी-खोटी सुनाकर जोशी ने भरा पर्चा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 05 Apr 2014 02:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रीता बहुगुणा जोशी ने भाजपा पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कि भाजपा एक सांप्रदायिक और फासिस्ट पार्टी है।
विज्ञापन
शनिवार को रीता बहुगुणा जोशी ने करीब 2 बजे आस-पास अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ मोती लाल बोरा, पूर्व विधायक शांति किशोर शुक्ला प्रमख रूप से मौजूद रहे।
रीता ने कहा कि भाजपा ने मैदान में कई सितारे उतारे हैं। भाजपा को लगता है कि वह इन सितारों की बदौलत जीत जाएगी लेकिन कांग्रेस तो आम जनता के भरोसे जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
रीता ने यह भी कहा कि भाजपा वरिष्ठ नेता अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर ज्यादा से ज्यादा वोट हासिल करना चाहती है लेकिन वह इसमें सफल नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि झूठ और पाखंड का सहारा लेकर राजनीति कर रही है। उन्होंने अटल के दिए अंगरेखे पर भी सवाल उठा दिया।
उनका कहना था भाजपा अगर सच बोल रही है, तो अटल के अंगरखा देते वक्त की कोई फोटो क्यों नहीं दिखाई जाती।
उन्होंने राजनाथ सिंह पर निशाना साधते हुए कहा, ' उनका लखनऊ से कभी कोई भावनात्मक लगाव नहीं रहा है। उन्होंने यहां कोई विकास का कार्य नहीं कराया है। कांग्रेस जीत रही है और इसका आभास खुद भाजपा को भी है।'
विज्ञापन