फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Today is the second Monday of Savan, Mahadev is adorned with supernatural ornamentation

Lucknow News: सावन का दूसरा सोमवार आज, महादेव का हुआ अलौकिक शृंगार

Mon, 21 Jul 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 21 Jul 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Today is the second Monday of Savan, Mahadev is adorned with supernatural ornamentation
राजेंद्र नगर स्थित महाकाल मन्दिर में सावन के सोमवार की पूर्व संध्या पर महाकाल का किया गया श्रृं
लखनऊ। सावन के दूसरे सोमवार को शहर की प्रमुख मंदिरों में भारी संख्या में भक्त दर्शन करने पहुंचेेंगे। इसके लिए मंदिरों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार रात ही शिवालयों में महादेव का शृंगार कर दिया गया। रुद्राभिषेक से लेकर जलाभिषेक व प्रसाद आदि की व्यवस्था की जा चुकी है। पूरे दिन हवन-पूजन चलेगा।
विज्ञापन

यजुर्वेद के 40 अध्याय से गूंज रहा कोनेश्वर

चौक सि्थत कोनेश्वर मंदिर में रुद्राभिषेक के साथ यजुर्वेद के अध्याय का पाठ किया जाएगा। हर दिन शाम साढ़े सात बजे पाठ शुरू होता है और रात नौ बजे तक होता है। सोमवार को रुद्राभिषेक के अध्याय सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। सुबह चार बजे मंगला आरती के साथ मंदिर का कपाट खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन


मोहन रोड पर स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंंग का सोमवार रात को शृंगार कर दिया गया। सुबह चार बजे मंगला आरती के बाद कपाट खोल दिया जाएगा। मंदिर की विशेष समिति पूरे महीने भोले बाबा का अलग-अलग रूप में शृंगार कर रही है। सोमवार रात बुद्धेश्वर महादेव का अलौकिक शृंगार किया गया है, जिसकी मनमोहक छवि भक्तों के हृदय को छू रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र नगर सि्थत श्री महाकाल मंदिर में श्रावण मास के दूसरे सोमवार के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महाकाल का भांग एवं मेवे से अद्भुत शृंगार किया गया। रात दो बजे से भक्त दर्शन करने पहुंचने लगे थे। सुबह चार बजे भस्म आरती की गई। दोपहर दो बजे से चार बजे तक दूसरा रुद्राभिषेक होगा। आरती रात आठ बजे होगी।

राजेंद्र नगर स्थित महाकाल मन्दिर में सावन के सोमवार की पूर्व संध्या पर महाकाल का किया गया श्रृं

राजेंद्र नगर स्थित महाकाल मन्दिर में सावन के सोमवार की पूर्व संध्या पर महाकाल का किया गया श्रृं

राजेंद्र नगर स्थित महाकाल मन्दिर में सावन के सोमवार की पूर्व संध्या पर महाकाल का किया गया श्रृं

राजेंद्र नगर स्थित महाकाल मन्दिर में सावन के सोमवार की पूर्व संध्या पर महाकाल का किया गया श्रृं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed