फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Today is the last day to pay house tax.

Lucknow News: गृहकर जमा करने का आज अंतिम दिन

Tue, 31 Mar 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day to pay house tax.

विज्ञापन




लखनऊ। जिन भवनस्वामियों ने अब तक अपना गृहकर जमा नहीं किया है उनके लिए मंगलवार अंतिम दिन है। जो मंगलवार को गृहकर जमा नहीं करेंगे उन पर बुधवार एक अप्रैल से 12 प्रतिशत ब्याज लग जाएगा। लोग अपना गृहकर 31 मार्च को ही जमा कर सकें इसके लिए नगर निगम के सभी जोनल कार्यालयों में रात 11 बजे तक गृहकर जमा होगा। इधर सोमवार को जोनल कार्यालयों में गृहकर जमा करने वालों की भीड़ भी रही। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह का कहना है कि भवनस्वामी को यदि गृहकर के संबंध में किसी तरह की शिकायत या समस्या है तो वह संबंधित जोनल अफसर से मिलकर उसे दूर कराते हुए अपना गृहकर जमा कर दें। एक अप्रैल से बकाया पर लगने वाले ब्याज को माफ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed