फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Today is the last chance to file claims and objections in SIR.

Lucknow News: एसआईआर में दावा-आपत्ति का आखिरी मौका आज

Fri, 06 Feb 2026 03:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
Today is the last chance to file claims and objections in SIR.
लखनऊ। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची में दावा और आपत्ति दाखिल करने की अंतिम तिथि शुक्रवार निर्धारित है। जिन लोगों का नाम अभी मतदाता सूची में शामिल नहीं है, वे नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए फॉर्म-6 भरकर जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर ने बताया कि मृत या स्थानांतरित (शिफ्टेड) मतदाताओं के नाम हटाने के लिए भी आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। इसके लिए सभी बूथों पर संबंधित बीएलओ सुबह 10 से 12 बजे तक उपस्थित रहेंगे और फार्म भरने व जमा करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एसआईआर अभियान के तहत जिले में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। अब तक करीब 1,95,000 लोगों ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया है, जबकि लगभग 3,300 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर ने बताया कि दावा-आपत्ति की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से भी पूरी की जा सकती है, जिससे अधिक से अधिक लोग अभियान के समयसीमा के भीतर आवेदन कर सकें। इसके बाद भी जो लोग नया मतदाता बनने से वंचित रह जाएंगे उनके लिए आवेदन करने की प्रक्रिया को बंद नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed