{"_id":"5d2cdb498ebc3e6cfe43b176","slug":"today-is-guru-poornima-lucknow-news-lko47092317","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु पूर्णिमा आज: जगह-जगह होंगे आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु पूर्णिमा आज: जगह-जगह होंगे आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
18 पुराण और लाखों श्लोकों के रचयिता व्यास जयंती संग गुरु पूर्णिमा मंगलवार को मनाई जाएगी। रामकृष्ण मठ, संस्कृत संस्थान सहित शहर में जगह-जगह आयोजन होंगे और गुरु की अर्चना कर आशीर्वाद लिया जाएगा। गुरु पूर्णिमा के साथ ही आषाढ़ मास की समाप्ति होगी और सावन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
गुरु पूर्णिमा पर निरालानगर रामकृष्ण मठ में सुबह से शाम तक आयोजन होंगे। सनातन महासभा की ओर से शाम 7 बजे झूलेलाल घाट पर गोमा आरती की जाएगी। साथ ही सामाजिक समरसता सम्मेलन होगा। संयोजक डॉ. प्रवीण ने बताया कि गुरु पूर्णिमा पर आदि गुरु शंकराचार्य, गुरु नानक देव, पूज्य नीम करौली बाबा व साईं बाबा का पूजन होगा। उसके बाद ‘जीवन में गुरु का महत्व’ विषय पर सामाजिक समरसता सम्मेलन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं को राष्ट्र सेवा रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन