फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Today is GANGA DASHAHARA

गंगा दशहरा का स्नान आज, गंदगी-जलकुंभी से पटे घाट

Wed, 12 Jun 2019 01:36 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ Published by: sahaj sahaj Updated Wed, 12 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
Today is GANGA DASHAHARA
कुड़ियाघाट, लखनऊ - फोटो : अमर उजाला
गंगा दशहरा बुधवार को मनाया जाएगा। पूजन-दान के साथ नदियों में स्नान की परंपरा है। लेकिन गोमती के कुड़ियाघाट पर गंदगी के चलते स्नान को लेकर संकट मंडरा रहा है। गोमा सेवकों का कहना है कि घाट इतने गंदे हैं कि वहां इस बार स्नान संभव नहीं है। ये लोग विरोध स्वरूप न तो यहां स्नान करेंगे और न ही आरती। गोमा सेवकों का कहना है कि वे लोग घाटों की सफाई करेंगे और चंद्रिका देवी मंदिर के घाट पर स्नान कर परंपरा का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

मालूम हो कि गंगा दशहरा पर सुबह से चौक के कुड़ियाघाट पर गोमा सेवकों का सामूहिक स्नान अरसे से होता आया है। गोमा सेवक ऋद्धि किशोर गौड़ ने मंगलवार को बताया कि इस बार घाट इतने गंदे हैं कि यहां कीचड़युक्त पानी में स्नान संभव नहीं है। बुधवार को गंगा स्नान के दिन कई गोमा सेवकों ने कुड़ियाघाट की बजाय लगभग 20 किमी. पहले चंद्रिका देवी मंदिर के घाट पर स्नान की योजना बनाई है तो कईयों ने विरोध स्वरूप स्नान न करने का एलान किया है। श्री शुभ संस्कार समिति की ओर से तमाम गोमा सेवक सुबह गोमा में श्रमदान करेंगे, लेकिन स्नान नहीं करेंगे। हालांकि शाम को गोमती आरती होगी।
विज्ञापन


इसी दिन गंगा को धरती पर लाए थे भगीरथ
गोमतीनगर निवासी आचार्य प्रदीप ने बताया कि मान्यता है कि इसी दिन ब्राह्मण श्राप केचलते राजा सगर के60 हजार पुत्रों को तारने के लिए भगीरथ धरा पर गंगा को लाए थे। गंगा अवतरण के अलावा रामेश्वरम की प्रतिष्ठा भी हुई थी। गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान और गंगा पूजन का विशेष महत्व है। शाम को गंगा आरती से विशेष पुण्य मिलता है। हरिद्वार और बनारस के घाटों पर इस दिन सुबह और शाम को विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल के मुताबिक, तुलसीदास ने भी कलियुग में सद्गति के लिए भगवान श्रीराम और देव नदी गंगा के पवित्र जल को ही आधार माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed