फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   today in the City

Lucknow News: सिटी में आज

Fri, 26 Sep 2025 05:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 05:41 AM IST
सार

लखनऊ शहर में आज विभिन्न स्थानों पर कार्यशालाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुस्तक मेला और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छात्रवृत्ति वितरण समारोह में शामिल होंगे। इन आयोजनों से शहर का सांस्कृतिक और शैक्षिक वातावरण सक्रिय हुआ है।

विज्ञापन
today in the City

विस्तार

बिजली शिविर
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से बिजली शिविर कचहरी के सामने स्थित लेसा भवन में सुबह 10:30 बजे।



छात्रवृत्ति वितरण

प्रदेश सरकार की ओर से छात्रवृत्ति वितरण समारोह गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 11 बजे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे।



पुस्तक मेला

गोमती पुस्तक मेला लखनऊ विश्वविद्यालय में सुबह 10 बजे। कथक, नृत्य गायन व वादन शाम 4:45 बजे।



टेड-एक्स

एमिटी यूनिवर्सिटी की ओर से टेक्निकल एंटरटेनमेंट एंड डिजाइन पर आधारित स्थानीय चर्चा यूनिवर्सिटी परिसर में सुबह 10 बजे से।



रामलीला

रेलवे रामलीला दशहरा कमेटी की ओर से सीताहरण प्रसंग का मंचन आलमबाग स्थित तालकटोरा रोड वेजीटेबुल ग्राउंड में रात 8 बजे।

ऐशबाग रामलीला समिति की ओर से रामोत्सव में निषादराज व रामोत्सव निषादराज व राम का मिलन व दशरथ मिलाप का मंचन रात आठ बजे।

रामलीला समिति महानगर की ओर से रामलीला का मंचन महानगर स्थित रामलीला मैदान में रात 8:30 बजे।



सांस्कृतिक यात्रा

स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से वीर आल्हा ऊदल एक सांस्कृतिक यात्रा का आयोजन रायबरेली रोड वृंदावन कॉलोनी स्थित एसकेडी स्कूल में दोपहर 12 बजे।



हिंदी पखवाड़ा
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय की ओर से हिंदी पखवाड़े का समापन व सम्मान समारोह गोमतीनगर स्थित पासपोर्ट कार्यालय के सभागार में शाम 4 बजे।



स्थापना दिवस

एनबीआरआई की ओर से सीएसआईआर के स्थापना दिवस पर स्कूली बच्चों के लिए ओपन डे का आयोजन एनबीआरआई परिसर में सुबह 11 बजे।



संवाद

केजीएमयू के शताब्दी अस्पताल फेस-2 की ओर से स्वास्थ्य विषय पर संवाद केजीएमयू के पल्मोनरी व क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के दूसरे तल पर दोपहर 2 बजे।



कार्यशाला

उत्तर प्रदेश राज्य पुरातत्व निदेशालय की ओर से ऐतिहासिक भवनों की स्थिति का आकलन व संरक्षण विषय पर तीन दिवसीय कार्यशाला कैसरबाग स्थित पुरातत्व निदेशालय के सभागार में शाम 4:30 बजे।




कृषि उपज आपूर्ति श्रंखला की समस्याएं व चुनौतियों पर कार्यशाला अलीगंज सेक्टर ओ स्थित गिरी विकास अध्ययन संस्थान में सुबह 11 बजे।



हेल्पिंग हार्ट्स फाउंडेशन की ओर से विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता कार्यशाला गोमती नगर स्थित जयपुरिया प्रबंधन संस्थान में शाम 6:30 बजे।



एसजीपीजीआई के जनरल अस्पताल के शल्य चिकित्सा प्रभाग की ओर से शिरा रोगों पर आधारित वीडियो कार्यशाला एसजीपीजीआई के एचजी खुराना सभागार में सुबह 10 बजे।



दि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स की ओर से रेडियोकार्बन विषय पर कार्यशाला रिवरबैंक कालोनी सभागार में शाम 5 बजे।



इंडियन मेंटल हेल्थ एंड रिसर्च सेंटर की ओर से मानसिक स्वास्थ्य विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला शिया पीजी कॉलेज में 10 बजे।



नवाचार



भारतीय उद्योग परिसंघ सीआईआई की ओर से चीनी और जैव उर्जा का नवाचार कार्यक्रम गोमती नगर स्थित होटल ताज में सुबह 10 बजे।



प्रेरक सत्र



फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की ओर से ऑर्गेनिक ग्रोथ फॉर्मूला पर चर्चा परिवर्तन चौक स्थित होटल क्लार्क में शाम 4 बजे।



विमोचन



अद्विक पब्लिकेशन दिल्ली व उत्तर प्रदेश व्यंग्य सभा की ओर से पुस्तक विमोचन व सम्मान समारोह व गद्य व्यंग्य पाठ कैसरबाग स्थित प्रेस क्लब में शाम 4:30 बजे।
विज्ञापन




पैदल मार्च



भाकपा माले की ओर से संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च बख्शी का तालाब स्थित इंदिरा बाग ब्लाक चौराहे से उप जिलाधिकारी कार्यलय तक दोपहर 1 बजे।



प्रदर्शन



हुसैनाबाद ट्रस्ट के भ्रष्टाचार के खिलाफ जुमा की नमाज के बाद प्रदर्शन आसिफी इमामबाड़े में दोपहर 1 बजे।



खेल



भारत ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच चारदिनी मुकाबले का चौथा दिन इकाना स्टेडियम में सुबह नौ बजे से।



राज्य विद्यालयीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सुबह दस बजे से।



जिला फुटबॉल लीग का फाइनल दिलकुशा ग्राउंड में दोपहर तीन बजे से।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed