{"_id":"24883efdfdd9b56120ed7f0c2c08690c","slug":"today-amit-shah-will-meet-partymen","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमित शाह आज करेंगे पार्टी का लिटमस टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह आज करेंगे पार्टी का लिटमस टेस्ट
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 30 Jul 2013 07:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी अमित शाह
विज्ञापन
मंगलवार को दिन भर पार्टी संगठन और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
संगठन मंत्रियों से फीडबैक लेंगे और चुनाव को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश देंगे। उनके साथ भाजपा के तीन प्रदेश सहप्रभारी भी मौजूद रहेंगे।
मोदी को लोकसभा चुनाव अभियान की कमान सौंपने के बाद भाजपा उत्तर प्रदेश को लेकर बहुत गंभीर है। मोदी फैक्टर को और प्रभावी बनाने व उसे भुनाने के लिए उनके नजदीकी अमित शाह को प्रदेश भाजपा का प्रभारी बनाया गया है।
शाह पूरब से पश्चिम तक सभी क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं। मिशन यूपी की शुरुआत उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक से की थी। मोटे तौर पर वे सभी क्षेत्रों के समीकरणों को समझ गए हैं।
उनका जोर इस बात पर है कि पार्टी के पक्ष में बन रहे माहौल को वोटों में तब्दील करने के लिए संगठन को मजबूत बनाया जाए। बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन और चुनावी तैयारियों की जमीनी हकीकत जानने के लिए वे संगठन मंत्रियों के साथ अहम बैठक करेंगे।
शाह मंगलवार सवेरे नौ बजे लखनऊ पहुंचेगे और शाम तक यही रहेंगे। पार्टी मुख्यालय पर होनी वाली संगठनात्मक बैठकों में प्रदेश के तीन सह प्रभारी रामेश्वर चौरसिया, सत्येंद्र कुशवाहा तथा त्रिवेंद्र रावत भी बैठक में मौजूद रहेंगे।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सोमवार को प्रदेश प्रभारी के दौरे की तैयारियों को लेकर चर्चा की।