{"_id":"5bbf8352bdec2250264ea54e","slug":"tobacco-and-cigarette-is-completely-prohibited-hi-government-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सरकारी कार्यालयों में सिगरेट व तंबाकू के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सरकारी कार्यालयों में सिगरेट व तंबाकू के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
तंबाकू उत्पादों पर रोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों के प्रयोग को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह आदेश सचिवालय और निदेशालय से लेकर फील्ड के सभी सरकारी दफ्तरों पर लागू होगा। अधिकारियों को सरकार के इन निर्देशों का कड़ाई से पालन कराने को कहा गया है।
विज्ञापन
मुख्य सचिव डॉ. अनूप चंद्र पांडेय ने गुरुवार को शासन के सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों, मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और कार्यालयाध्यक्षों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सिगरेट के साथ गुटखा, तंबाकू व किसी भी तरह के धूम्रपान के प्रयोग को कड़ाई से पूरी तरह से रोकने के निर्देश दिए हैं। सरकार ने इस संबंध में 2003 के अधिनियम के तहत महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को समुचित प्राधिकारी बनाया है।
विज्ञापन