फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   To take revenge, a student created a fake Insta ID of a girl and was caught

Lucknow News: बदला लेने के लिए छात्रा ने युवती की बनाई फर्जी इंस्टा आईडी, पकड़ी गई

Thu, 28 Aug 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 28 Aug 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
To take revenge, a student created a fake Insta ID of a girl and was caught
मामले का पर्दाफाश होने पर महिलाओं ने एसीपी और थाना प्रभारी अनुज तिवारी का जताय आभार।
निगोहां। इलाके के एक गांव की 12वीं की छात्रा ने नाली विवाद का बदला लेने के लिए पड़ोसी की बेटी की फर्जी इंस्टा आईडी बना डाली। यही नहीं, नाबालिग छात्रा ने इंस्टा पर युवती की फोटो डाली और अश्लील कमेंट किया। युवती को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने परिजनों को बताया। इसके बाद निगोहां थाने में केस दर्ज कराया गया। एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा के मुताबिक नाबालिग छात्रा की पहचान कर ली गई है। महिला पुलिस ने छात्रा को पकड़कर उससे पूछताछ की। उसे नोटिस भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने काउंसिलिंग के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया। एसीपी ने बताया कि पड़ोसी की बेटी की फर्जी आईडी बनाने के बाद चार माह तक छात्रा आपत्तिजनक पोस्ट करती रही। कई माह तक जब छात्रा के बारे में किसी को पता नहीं चला तो उसकी हिम्मत और बढ़ गई। इसके बाद उसने गांव की 12 लड़कियों की फर्जी इंस्टा आईडी बनाकर अश्लील मेसेज, कमेंट और फोटो पोस्ट करने लगी। परेशान होकर पीड़ितों ने स्थानीय पुलिस और साइबर सेल से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी ने टीम गठित की, जिसके बाद छात्रा को पकड़ा गया। पूछताछ में छात्रा ने बताया कि पड़ोसी से उसके घरवालों का विवाद हुआ था। इसका बदला लेने के लिए उसने पड़ोसी की बेटी को बदनाम करने की साजिश रची थी। उसने गांव की लड़कियों के अलावा खुद के लिए छह जाली आईडी बनाई थी।
विज्ञापन


शादी टूटने की आ गयी थी नौबत

गांव के एक दुकानदार ने बताया कि उनकी बेटी की शादी तय हो गई थी। इस बीच सोशल मीडिया पर बिटिया की फर्जी आईडी से अश्लील मेसेज और कमेंट किए जाने लगे। इसकी जानकारी लड़का पक्ष के लोगों को हुई तो उन्होंने शादी से इन्कार कर दिया। इससे परिजन परेशान हो गए। किसी तरह लड़का पक्ष को समझाया गया, जिसके बाद वह शादी के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे मामले का पर्दाफाश होने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। बुधवार को कई मुस्लिम महिलाएं एसीपी रजनीश वर्मा से मिलने पहुंची। महिलाओं ने एसीपी और थाना प्रभारी अनुज तिवारी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed