फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   To improve the recovery rate, monitor Lucknow and Kanpur cities themselves Chief Secretary: Yogi

रिकवरी दर बेहतर करने के लिए लखनऊ और कानपुर नगर की खुद मॉनीटरिंग करें मुख्य सचिव : योगी

Tue, 06 Oct 2020 08:05 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 06 Oct 2020 08:05 PM IST
विज्ञापन
To improve the recovery rate, monitor Lucknow and Kanpur cities themselves Chief Secretary: Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन जिलों में कोविड-19 के 50 से 100 मामले प्रतिदिन मिल रहे हैं, ऐसे जिलों पर विशेष ध्यान दिया जाए। लखनऊ और कानपुर नगर पर विशेष ध्यान देते हुए रिकवरी दर को बेहतर किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव लखनऊ व कानपुर नगर की स्थिति की गहनता से मॉनिटरिंग करें। इसकी रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री मंगलवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर को सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम पूरी गति से संचालित किया जाए। एंटीलार्वा रसायनों का नियमित छिड़काव भी किया जाए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जीरो बजट खेती यानी भारतीय प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि धान क्रय केंद्रों पर किसानों को कोई असुविधा न हो। किसानों की उपज का भुगतान 72 घंटे के भीतर उनके बैंक खाते में कर दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को पराली न जलाने के संबंध में जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत तेजी से कार्य किए जाने के निर्देश दिए। जीएसटी के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण कराने के लिए कहा। इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री अतुल गर्ग, मुख्य सचिव आरके तिवारी सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed