{"_id":"5bee5c33bdec227eda031d2d","slug":"to-apply-e-office-system-in-state-uttar-pradesh-government-gave-big-financial-amount","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-ऑफिस व्यवस्था लागु करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदान की बड़ी वित्तीय धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-ऑफिस व्यवस्था लागु करने हेतु उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदान की बड़ी वित्तीय धनराशि
Fri, 16 Nov 2018 11:52 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार ने आधिकारिक कार्यों के लिए ई- ऑफिस व्यवस्था लागु किये जाने का निर्णय लिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट के दौर में धीरे-धीरे सभी कार्य ऑनलाइन होते जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश सरकार ने भी आधिकारिक कार्यों के लिए ई- ऑफिस व्यवस्था लागु किये जाने का निर्णय लिया है। प्रदेश में सभी कार्यालयों को ई- ऑफिस बनाने के लिए सरकार ने कुल 9 करोड़ 22 लाख 55 हजार की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
विज्ञापन
सरकार द्वारा ई- ऑफिस व्यवस्था हेतु प्रदान की गयी धनराशि कई कार्यों के लिए इस्तेमाल की जाएगी। इस धनराशि में से 7 करोड़ 35 लाख 94 हजार रुपये प्रोजेक्ट मैनेजर और 75750 उपयोगकर्ताओं के लाइसेंस हेतु दिया जायेगा।
विज्ञापन
इसके साथ ही 1 करोड़ 86 लाख 61 हजार रुपये की धनराशि आईटी कॉम्पोनेन्ट की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए और 35000 डिजिटल सिग्नचरों हेतु प्रदान किया गया है। इनके अलावा बाकी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए भी धनराशि प्रदान की गयी है।
विज्ञापन