{"_id":"61bcf56c7b42f1708454a6cb","slug":"tirupati-jewellers-staff-died-during-treatment-after-gun-shot-injury-in-loot-attempt-in-shop-lucknow-news-lko609429494","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के दौरान बदमाशों की गोली से घायल तिरुपति ज्वैलर्स के कर्मचारी ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के दौरान बदमाशों की गोली से घायल तिरुपति ज्वैलर्स के कर्मचारी ने तोड़ा दम
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज के तिरुपति ज्वैलर्स में 8 दिसंबर को दिन दहाड़े लूट के दौरान बदमाशों की गोली से घायल कर्मचारी श्रवण कुमार शर्मा की शुक्रवार को ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। इससे घरवालों में कोहराम मच गया। वारदात के पांच दिन पहले ही श्रवण के बेटी की शादी थी। पुलिस अब इस वारदात में हत्या की धारा भी बढ़ाने जा रही है।
एसीपी अलीगंज अली अब्बास के मुताबिक लूटकांड में घायल मड़ियांव निवासी श्रवण को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। उसकी हालत में सुधार भी हो रहा था, लेकिन शुक्रवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और शाम को उसकी मौत हो गई। चौक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में हत्या की धारा भी जोड़ी जाएगी।
लूटकांड में फरार चल रहे बदमाश राहुल और सौरभ की तलाश में क्राइम ब्रांच की कई टीमों को लगाया गया है। वहीं आशियाना लूटकांड में राहुल का नाम सामने आने पर उसपर डीसीपी पूर्वी ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है। एसीपी अलीगंज के मुताबिक जल्द ही सौरभ पर भी इनाम घोषित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी तक की सर्विलांस और अन्य माध्यमों से जो जानकारी मिली है उसके आधार पर ऐसा लग रहा है कि बदमाश राहुल और सौरभ बिहार भाग गए हैं। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों के कुछ करीबियों को पूछताछ के लिए उठाया गया है।
विज्ञापन
यह था मामला
अलीगंज सेक्टर-बी स्थित तिरुपति ज्वैलर्स में 8 दिसंबर की दोपहर घुसे बदमाशों ने लूटपाट की। इस दौरान सर्राफ ा कारोबारी निखिल और कर्मचारी श्रवण बदमाशों से भिड़ गए थे। श्रवण ने एक बदमाश को दबोच लिया तो लुटेरों ने फायरिंग कर दी। इसमें पेट में गोली लगने से वह घायल हो गया। वारदात का पुलिस ने नवें दिन बृहस्पतिवार को खुलासा करते हुए दो लुटेरों हनी सिंह व रवि कुमार को गिरफ्तार भी किया था। वहीं दो की तलाश की जा रही है।