फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tips for ladies by prof.rekha sachan

अगर आप भी तीस की आयु कर चुकी हैं पार तो हो जाएं सतर्क, इन चीजों से बनाएं दूरी और सुधारें जीवनशैली

Tue, 16 Jul 2019 04:21 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 16 Jul 2019 04:21 PM IST
विज्ञापन
tips for ladies by prof.rekha sachan
चीनी - फोटो : अमर उजाला

अगर आप भी तीस की आयु पार कर चुकी हैं, तो सेहत को लेकर सतर्क हो जाइए। खासकर खानपान में सावधानी और स्वास्थ्य की निरंतर निगरानी बेहद जरूरी है। यही वो उम्र है, जिसके बाद वजन तेजी से बढ़ने लगता है और आप कई बीमारियों की गिरफ्त में आ सकती हैं। ऐसे में 30 के बाद चीनी का उपयोग कम कर दें और फास्ट फूड को भूल जाएं। कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियों की समस्या भी आ सकती है। ऐसे में डाइट में दूध और कैल्शियम युक्त पदार्थों को जरूर शामिल करें। इस उम्र के बाद शुगर समेत कुछ अहम जांचें भी नियमित रूप से कराने की जरूरत होती है।

विज्ञापन

tips for ladies by prof.rekha sachan
प्रो. रेखा सचान - फोटो : अमर उजाला
सुधारें जीवनशैली
एशियाई देशों में महिलाओं को जीवनशैली से संबंधित समस्याएं सबसे ज्यादा हो रही हैं। इसका कारण उनकी बिगड़ी हुई आदतें हैं। फिर चाहे वो गलत खानपान हो या एक्सरसाइज न करने की आदत। इन्हीं कारणों से महिलाओं में डायबिटीज, थायराइड, हाइपरटेंशन जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। इनसे बचने के लिए फास्ट फूड, मैदा, चीनी से दूरी बनानी चाहिए और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। साथ ही हर रोज सुबह नियमित योग व व्यायाम भी करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

tips for ladies by prof.rekha sachan
प्रतीकात्मक तस्वीर
यह टीकाकरण हैं जरूरी
महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर जैसी बीमारियों से बचाव के लिए कुछ टीके लगवाए जाने जरूरी हैं। इसके लिए बच्चियों को किशोरावस्था में ही एचपीवी की सभी डोज जरूर देनी चाहिए। इसके अलावा शादी से पहले एमएमआर (मीजल्स, मम्प्स व रुबेला) वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।

 
विज्ञापन

tips for ladies by prof.rekha sachan
प्रतीकात्मक तस्वीर
अचानक बढ़े वजन तो हो जाएं सतर्क
30 के बाद अगर वजन अचानक से बढ़ने लगे तो सतर्क हो जाएं। ऐसी स्थिति होने पर बिना देरी डॉक्टरी सलाह लेकर थायराइड, पीसीओडी व हार्मोन की एफएसएच व एलए जांच जरूर कराएं। वहीं अगर किशोरियों के चेहरे पर असामान्य बाल या मुहासे आने लगें तो तुरंत डॉक्टरी सलाह लें। टेस्ट्रोस्टेरोन, ब्लड शुगर, पैप स्मीयर टेस्ट, लिक्विड बेस्ट साइटोलॉजी जांच साल में एक बार जरूर कराती रहें।

tips for ladies by prof.rekha sachan
प्रतीकात्मक तस्वीर
मासिक गड़बड़ी को न करें नजरअंदाज
कई बार ऐसा होता है कि महिलाओं को मासिक अनियमितताएं होती रहती हैं, जिसे वे नजरअंदाज कर देती हैं। मासिक गड़बड़ियों की अनदेखी खतरनाक हो सकती है। अगर ऐसी कोई दिक्कत आए तो तुरंत स्त्री रोग विशेषज्ञ से परामर्श लें। ट्रांस वैजाइनल अल्ट्रासाउंड जरूर कराएं, क्याेंकि यह एंडोमिट्रियोसिस, फाइब्रॉइड या ओवेरियन सिस्ट के हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed