फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Time slot for renew driving licence closed.

ड्राइविंग लाइसेंस नवीनीकरण का टाइम स्लॉट बंद, पोर्टल पर आई आवेदनों की बाढ़

Tue, 22 Dec 2020 09:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 22 Dec 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Time slot for renew driving licence closed.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

राजधानी में ड्राइविंग लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के लिए आवेदनों की बाढ़ आ गई है। इससे दिसंबर में 90 दिन की वेटिंग पहुंच जाने से टाइम स्लॉट मिलना बंद हो गया है। जिन लोगों ने 22 दिसंबर से पहले आवेदन किया था उनको में नवीनीकरण के लिए बुलाया गया है। अब जैसे-जैसे एक दिन कम होगा वैसे-वैसे आवेदन पर टाइम स्लॉट मिलेगा।

विज्ञापन


ऐसे में अब नवीनीकरण का टाइम स्लॉट हासिल करने के लिए आधी रात 12 बजे से एक बजे के बीच ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। गौरतलब है कि अक्तूबर से दिसंबर पहले सप्ताह तक डीएल नवीनीकरण की वेटिंग 45 से 55 दिन चल रही थी।
विज्ञापन


...इसलिए बढ़ी आवेदनों की संख्या
31 दिसंबर के बाद निरस्त हो जाएंगे एक्सपायर डीएल
आरटीओ प्रशासन आरपी द्विवेदी का कहना है कि केंद्र सरकार ने एक फरवरी 2020 के बाद जितने भी ड्राइविंग लाइसेंस एक्सपायर हुए थे, उनको 31 दिसंबर 2020 तक वैध कर दिया गया था। इसके बाद ये स्वत: निरस्त हो जाएंगे। इसीलिए आखिरी समय में ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए आवेदनों की बाढ़ आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहत : परमानेंट डीएल पांचवें दिन बनवाएं

तीन महीने पहले तक लर्निंग डीएल को परमानेंट बनवाने में आवेदकों को पसीना आ रहा था। क्योंकि, इसकी भी वेटिंग 50 से 60 दिन की चल रही थी। वर्तमान में इसकी वेटिंग सिर्फ चार से पांच दिन ही चल रही है। यानी 22 दिसंबर को जिन आवेदकों ने परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आवेदन किया उनको 26 दिसंबर को बुलाया गया है। हालांकि लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की वेटिंग अभी 70 से 75 दिन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed