{"_id":"60af2e9cf667f06e0164884e","slug":"time-slot-for-dl-will-be-alotted-from-first-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: एक जून से फिर मिलेंगे डीएल के निरस्त टाइम स्लॉट, पहले परमानेंट वालों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: एक जून से फिर मिलेंगे डीएल के निरस्त टाइम स्लॉट, पहले परमानेंट वालों को मिलेगी सुविधा
Thu, 27 May 2021 11:05 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 27 May 2021 11:05 AM IST
सार
ड्राइविंग लाइसेंस के निरस्त किए गए आवेदकों को एक जून से नए सिरे से टाइम स्लॉट जारी किए जाएंगे। सबसे पहले परमानेंट और उसके बाद लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को टाइम स्लॉट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश भर में कोरोना कर्फ्यू के चलते अप्रैल से मई तक के ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) के लगभग 45 हजार आवेदकों के निरस्त टाइम स्लॉट को एक जून से नए सिरे से जारी किया जाएगा। सबसे पहले परमानेंट और उसके बाद लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों को टाइम स्लॉट दिए जाएंगे।
विज्ञापन
परिवहन विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार 23 अप्रैल से एक मई के बीच निरस्त हुए डीएल आवेदनों में सबसे पहले स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों को बुलाया जाएगा। जिनको एक जून से अगल-अलग तारीखों में मैसेज भेजने का सिलसिला शुरू होगा। जबकि लर्निंग लाइसेंस के आवेदकों के निरस्त हुए टाइम स्लॉट को 30 जून के बाद शिड्यूल किया जाएगा।
विज्ञापन
लखनऊ के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन अखिलेश द्विवेदी के अनुसार 3 से 15 मई व 17 से 29 मई के बीच निरस्त डीएल आवेदकों के टाइम स्लॉट को 15 जून के बाद अगल-अलग तारीखों में शिड्यूल किया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे ही 23 अप्रैल से 29 मई के बीच निरस्त लर्निंग डीएल आवेदकों को इंतजार करना पड़ेगा। इन्हें 30 जून के बाद अलग-अलग तारीखों में बुलाया जाएगा।