{"_id":"609f5b2f0f47fb2a8c442d3b","slug":"time-slot-for-dl-will-be-allocated-for-after-15-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: डीएल के लिए 17 से 29 मई का टाइम स्लाट भी रद्द, 15 जून के बाद दी जाएगी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: डीएल के लिए 17 से 29 मई का टाइम स्लाट भी रद्द, 15 जून के बाद दी जाएगी सूचना
Sat, 15 May 2021 10:55 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 15 May 2021 10:55 AM IST
सार
डीएल बनवाने के लिए 15 जून तक इंतजार करना पड़ेगा। परिवहन विभाग ने कोरोना महामारी के कारण पैदा हुए हालात को देखते हुए सभी टाइम स्लॉट रद्द कर दिए हैं।
विज्ञापन
ड्राइविंग लाइसेंस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना महामारी के चलते ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवाने वालों को अभी इंतजार करना होगा। परिवहन विभाग ने डीएल आवेदकों को 17 से 29 मई के बीच आवंटित सभी टाइम स्लाट को रद्द कर दिया है। अब आवेदकों को 15 जून के बाद टाइम स्लाट आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले 23 अप्रैल से 1 मई तक के डीएल बनवाने के टाइम स्लाट को यह कहते हुए रद्द कर दिया गया था कि 15 मई के बाद नया टाइम स्लाट दिया जाएगा।
विज्ञापन
पर, कोरोना संक्रमण के चलते टाइम स्लाट रीशिड्यूल नहीं हो सका। बाद में 3 मई से 15 मई के आवंटित सभी टाइम स्लाट को रद्द करते हुए एक जून से नया टाइम स्लाट देने पर फैसला किया है।
विज्ञापन
फिर तीसरी बार 17 से 29 मई तक टाइम स्लाट को रद्द कर दिया गया। परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि अब 15 जून के बाद आवेदकों को नया टाइम स्लाट की सूचना मोबाइल नंबर पर दी जाएगी।