फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tiles worker murdered by friends to avenge insult

Lucknow News: अपमान का बदला लेने के लिए दोस्तों ने की थी टाइल्स कारीगर की हत्या

Fri, 27 Mar 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 27 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Tiles worker murdered by friends to avenge insult
रितेश की फाइल फोटो।
लखनऊ। अपमान का बदला लेने के लिए चिनहट के कल्याणी विहार निवासी टाइल्स कारीगर रितेश सिंह (22) की हत्या उसी के दोस्तों ने की थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। दिवाली में आरोपियों का रितेश से झगड़ा हुआ था। मारपीट के बाद आरोपियों ने रितेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के मुताबिक हत्या के आरोप में कल्याणी विहार में ही रहने वाले अनस खान, आशु निषाद और प्रियांशु गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अरबाज खान भागा हुआ है।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि दिवाली पर बम फोड़ने पर अनस का रितेश से विवाद हो गया था। इस दौरान रितेश ने अनस की पिटाई कर दी थी। अनस ने चिनहट थाने में रितेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। केस में सात साल से कम की सजा होने के कारण पुलिस ने रितेश को गिरफ्तार नहीं किया था। रितेश इसी बात पर अनस को चिढ़ाता था। इससे नाराज अनस ने रितेश की हत्या की साजिश रच डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

साजिश के तहत प्रियांशु से कराया था फोन

अनस ने साजिश के तहत प्रियांशु से मंगलवार शाम को रितेश को फोन कराया था। रितेश के पहुंचने पर प्रियांशु ने उसे शराब पिलाने की बात कही। इसके बाद दोनों हरदासी खेड़ा स्थित खाली मैदान में पहुंचे। वहां शराब पार्टी के दौरान अनस, अरबाज, आशु भी पहुंच गए। शराब पीने के दौरान अनस ने चाकू से रितेश का गला रेत दिया। वारदात के बाद वह झाड़ियों में चाकू फेंककर भाग निकला। पुलिस ने चाकू बरामद कर लिया है।




बाइक नंबर से हुई थी शिनाख्त

पुलिस को मंगलवार देर रात में लहूलुहान युवक के बारे में सूचना मिली थी। पुलिस वहां पहुंची तो मौके पर बाइक खड़ी मिली। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने रितेश के घरवालों को सूचना दी। इसके बाद पता चला कि प्रियांशु ने फोन कर रितेश को बुलाया था। प्रियांशु को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने सारी बात बता दी। इसके बाद दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed