{"_id":"626fdb021e9beb0c7f1efa79","slug":"tight-security-arrangements-for-eid-prashant-kumar-gave-instructions-to-the-captains-of-all-the-districts-no-new-tradition-should-be-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध : प्रशांत कुमार ने सभी जिलों के कप्तानों को दिए निर्देश, नई परंपरा की न होने पाए शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध : प्रशांत कुमार ने सभी जिलों के कप्तानों को दिए निर्देश, नई परंपरा की न होने पाए शुरुआत
Mon, 02 May 2022 06:52 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 02 May 2022 06:52 PM IST
सार
प्रशांत कुमार ने बताया कि जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि जल कल विभाग, नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर पीने के पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए।
विज्ञापन
एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईद के मौके पर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने कमर कस ली है। प्रदेश भर में 31151 स्थानों पर ईद की नमाज अदा की जाएगी। इसमें 7436 ईद गाहों में नमाज अदा की जाएगी बाकी क्षेत्र की मस्जिदों में नमाज अदा होगी।
विज्ञापन
अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने अपने इलाके में सतर्क दृष्टि बनाए रखें। किसी नई परंपरा की शुरुआत न होने दें। जिन स्थानों पर नमाज अदा की जानी है वहां रात्रिगश्त और पेट्रोलिंग जरूर की जाए। ऐसे अवांछनीय तत्वों पर निगाह रखने के लिए कहा गया है जो प्रदेश का माहौल खराब करने के लिए गलत हरकत कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रशांत कुमार ने बताया कि सुरक्षा प्रबंध के लिए 46 कंपनी पीएसी, सात कंपनी सीपीएमएफ और चार पुलिस उपाधीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रशांत कुमार ने बताया कि जिलों के पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए गए हैं कि जल कल विभाग, नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर पीने के पानी की व्यवस्था, साफ-सफाई की व्यवस्था और बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर बिजली की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए।
विज्ञापन