'बच्चों के लिए' चिड़ियाघर में पास लाए गए बाघ और बाघिन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में जाड़ों तक दुर्लभ सफेद शावकों की किलकारी गूंज सकती है। सफेद बाघों का कुनबा बढ़ाने के लिए जू प्रशासन जल्द ही आर्यन और विशाखा को एक साथ लाने जा रहा है।
पिछले साल भिलाई जू से आई युवा सफेद बाघिन फिलहाल आर्यन के पास वाले बाड़े में है ताकि दोनों एक-दूसरे से अच्छी तरह से जान-पहचान कर सके। दोनों की खुराक पर भी ध्यान दिया जा सके।
निदेशक जू अनुपम गुप्ता ने बुधवार को बताया कि विशेष किस्म के सफेद बाघ पूरे उत्तरप्रदेश में महज 5 है। इनमें से तीन लखनऊ में और दो कानपुर जू में है। लखनऊ जू में बुजुर्ग सोना सफेद बाघिन के अलावा वयस्क नर बाघ ‘आर्यन’और वयस्क बाघिन ‘सोना’है।
इस तरह नजदीक आएंगे जू में बाघ-बाघिन
उन्होंने बताया कि हमने दोनों को एक ही बाड़े में अलग-अलग हाउस में रखा है। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें एक-दूसरे के नजदीक आने से पहले पड़ोसी बाड़ों में समय बिताने का इंतजाम मुहैया कराया जा रहा है। आने वाले दिनों में अनुकूल माहौल दिखने पर चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें करीब लाया जाएगा।
जू का सबसे वयस्क बाघ आर्यन पिछले साल पिता बना था। रॉयल बंगाल टाइगर इप्शिता के साथ बनी उसकी जोड़ी से एक शावक का जन्म हुआ,लेकिन अपनी पुरानी बीमारी शावक को दूध न पिलाने के चलते कुछ ही दिनों बाद उसकी मौत हो गई।
उसके बाद से जू प्रशासन ने आर्यन का कुनबा सफेद बाघिन से ही मिलाने की तैयारी की।लखनऊ जू में मौजूदा समय में सात बाघ है। सफेद बाघ आर्यन,सोना,विशाखा के अलावा चार रॉयल बंगाल टाइगर हैं। इनमें नर बाघ आदमखोर किशन,शिशिर,मादा मैलानी और इप्शिता है।