फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Tiger terror in Lucknow: Schools and colleges of the area will remain closed until caught, DM issued order

Lucknow News: बाघ के पकड़े जाने तक क्षेत्र के स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किया ये आदेश

Fri, 17 Jan 2025 11:43 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 17 Jan 2025 11:43 AM IST
सार

Tiger Terror In Lucknow:  वन विभाग ने रणनीति में फिर बदलाव किया गया है। सुरक्षा के लिए जहां प्रभावित इलाके के सभी स्कूल-कॉलेज व कोचिंग बंद कर दिए गए हैं वहीं, इस पूरे ऑपरेशन की कमान अब बाराबंकी के डीएफओ आकाशदीप बधावन को सौंपी गई है।

विज्ञापन
Tiger terror in Lucknow: Schools and colleges of the area will remain closed until caught, DM issued order
लखनऊ में बाघ का आतंक। सांकेतिक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Lucknow Hindi News: रहमान खेड़ा इलाके में घूम रहे बाघ को रेस्क्यू करने के लिए वन विभाग ने रणनीति में फिर बदलाव किया गया है। सुरक्षा के लिए जहां प्रभावित इलाके के सभी स्कूल-कॉलेज व कोचिंग बंद कर दिए गए हैं वहीं, इस पूरे ऑपरेशन की कमान अब बाराबंकी के डीएफओ आकाशदीप बधावन को सौंपी गई है। रेस्क्यू के लिए बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार से एक और विशेषज्ञ डॉक्टर को बुलाया गया है। बृहस्पतिवार को एक बार फिर बाघ रेस्क्यू टीम के सामने से निकल गया लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका।

विज्ञापन


डीएफओ डॉ सितांशु पांडेय ने बताया कि वन विभाग के अनुरोध पर जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बाघ प्रभावित गांवों में सभी शिक्षण संस्थान बंद करने का आदेश जारी किया है। जब तक बाघ को रेस्क्यू नहीं कर लिया जाता है तब तक सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल बंद रहेंगे। बाघ से प्रभावित गांव जैसे रहमानखेड़ा, सहिलामऊ, उलरापुर, मीठेनगर, दुगौली, कटौली, खालिसपुर, अमेठिया सलेमपुर, बहेलिया, रहमतगंज, मोहम्मद नगर तालुकेदारी, किठाई पारा फतेहनगर, धनेवा, कनार आदि में स्कूल बंद रहेंगे। यह आदेश निजी, सरकारी स्कूलों, कॉलेजों व कोचिंग संस्थानों पर लागू होगा।
विज्ञापन


डीएम ने आदेश दिया है कि छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाए। अमर उजाला ने बाघ प्रभावित इलाके में स्कूल खुलने व रेस्क्यू टीम के नोडल अधिकारी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए थे। इसके बाद जहां स्कूल बंद किए गए है वहीं नोडल अधिकारी को भी बदला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

टीम के सामने से निकल गया बाघ

रहमानखेड़ा में सीआईएसएच के बेहता नाला किनारे वाले जंगल में बृहस्पतिवार को वन विभाग टीम काॅम्बिंग कर रही थी तभी वहीं टीम के सामने से बाघ निकल गया लेकिन उसे ट्रैंकुलाइज नहीं किया जा सका। बाघ अब तक 14 शिकार कर चुका है। हथिनी डायना व सुलोचना कॉम्बिंग कर रही है लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है। आसपास के गांवों के लोगों को बाघ की गुर्राहट सुनाई पड़ती है लेकिन टीम को नहीं सुनाई पड़ती। डीएफओ और अपर मुख्य वन संरक्षक लखनऊ मंडल रेनू सिंह भी जायजा लेने संस्थान पहुंचीं। उन्होंने बताया कि बुधवार भोर में बाघ ने पड़वा का शिकार किया था। रात में बचा मांस खाने के लिए आया तो लेकिन संदेह होने पर वापस जंगल की तरफ लौट गया। बताया विशेषज्ञ डॉक्टरों से लेकर विभाग की अन्य टीमें यहां लगी हैं।

बाघ को पकड़ने के लिए खोदा गया 15 फुट गहरा गड्ढा

रहमानखेड़ा जंगल पहुंचीं अपर मुख्य वन संरक्षक लखनऊ मंडल रेनू सिंह ने बताया कि नई तरकीब से बाघ को पकड़ने के प्रयास किया जा रहे हैं। जिसमें बृहस्पतिवार को जेसीबी मशीन से जंगल में 15 फुट गहरा और दस फिट लंबा गड्ढा खोदा गया है।

पांच एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम लगी
बाघ को पकड़ने के लिए नए टीम लीडर बाराबंकी के डीएफओ आकाशदीप बाधवन की अगुवाई और निर्देश पर अब काम होगा। यहां पर प्राणी उद्यान के चार एक्सपर्ट डॉक्टर पहले से लगे हैं। बृहस्पतिवार को बहराइच के कतर्नियाघाट वन्यजीव विहार से पांचवें एक्सपर्ट डॉक्टर दीपक के साथ हथिनियों पर बैठकर काॅम्बिंग शुरू की गई है।

ग्रामीण झुंड बनाकर निकल रहे बाहर
बाघ के न पकड़े जाने से 60 गांवों के ग्रामीणों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। बचाव के लिए ग्रामीण घरों से बाहर झुंड बनाकर निकलने को मजबूर हैं। रात में जरूरी काम होने पर ही झुंड बनाकर मशाल जलाकर निकल रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई लिखाई सब चौपट हो गई है। खेतों में तैयार फसल भी नष्ट हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed