फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   tickets for india-west indies T-20 match will be available on paytm

लखनऊ में होने वाले टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के टी-20 मैच के टिकट यहां से मिलेंगे, देखें पूरी डिटेल

Sun, 07 Oct 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 07 Oct 2018 10:19 AM IST
विज्ञापन
tickets for india-west indies T-20 match will be available on paytm
Ekana stadium
राजधानी में भारत और वेस्टइंडीज के बीच छह नवंबर को प्रस्तावित दूसरे टी-20 मुकाबले के टिकट नवरात्रि में मिलने शुरू हो जाएंगे। हालांकि, अंतिम निर्णय इकाना स्टेडियम में यूपीसीए के पदाधिकरियों के बीच आठ अक्टूबर को होने वाली बैठक के बाद लिया जाएगा। जहां तक टिकटों की ब्रिकी का सवाल है तो पेटीएम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। 70 प्रतिशत ऑनलाइन और 30 प्रतिशत ऑफलाइन टिकट बांटे जाएंगे। 
विज्ञापन


इकाना स्पोर्ट्स सिटी के मैनेजिंग डायरेक्टर उदय सिन्हा ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। यूपीसीए के पदाधिकारियों से लगातार बैठक चल रही है। 
विज्ञापन


आठ अक्टूबर को एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ एक और महत्वपूर्ण बैठक होनी है, जिसमें टिकट की दरें तय करके उन्हें अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि नवरात्रि शुरू होते ही टिकट दर्शकों के लिए उपलब्ध हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोशिश होगी कि 10 से 12 के बीच पेटीएम पर ऑनलाइन टिकट की बिक्री शुरू हो। ऑफ लाइन टिकट काउंटर कानपुर में यूपीसीए ऑफिस के अलावा अन्य शहरों में भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed