{"_id":"5a5092a34f1c1bbf2d8b4ff2","slug":"ticket-will-be-compulsory-for-the-three-d-show-in-lucknow-zoo","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ जू में मुफ्त चल रहे थ्री डी शो के लिए लेना होगा अब टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ जू में मुफ्त चल रहे थ्री डी शो के लिए लेना होगा अब टिकट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 06 Jan 2018 02:41 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान के सारस प्रेक्षागृह में 13 माह से मुफ्त चल रहे टू डी और थ्री डी शो टिकटेड हो गए हैं। जू प्रशासन ने शुक्रवार को पहला टिकटेड शो चलाया, जिसमें 80 लोगों ने टिकट लेकर शो देखे। थ्री डी शो के टिकट का शुल्क हर उम्र के लिए 30 रुपये रखा गया है।
शो में चिड़ियाघर के वन्यजीवों पर बनी 18 से 20 मिनट की लघु फिल्म प्रदर्शित की गई। उपनिदेशक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि मूवी में प्राणि उद्यान की अब तक की यात्रा दिखाई गई है। प्रेक्षागृह में दर्शकों के लिए रोजाना 5 शो होंगे। पहला शो दोपहर बारह बजे से शुरू होगा। उसके बाद दोपहर एक बजे, दो बजे, तीन बजे और शाम 4 बजे शो होंगे।