फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ticket wending machine will be established in stations

स्टेशनों पर डेबिट-क्रेडिट कार्ड से खुद निकाल सकेंगे रेल टिकट

Sun, 15 Apr 2018 05:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 Apr 2018 05:50 PM IST
विज्ञापन
ticket wending machine will be established in stations
indian railway

चारबाग व लखनऊ जंक्शन सहित मंडल के दूसरे स्टेशनों पर जल्द ही रेल यात्री डेबिट या क्रेडिट कार्ड से खुद अनारक्षित टिकट निकाल सकेंगे। इसके लिए स्टेशनों पर 28 नई आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें (एटीवीएम) लगाई जाएंगी। इस सुविधा के बाद रेल यात्रियों को टिकट के लिए काउंटर पर लंबी लाइन लगाने से राहत मिल जाएगी।

विज्ञापन


पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने स्टेशनों पर अनारक्षित श्रेणी के टिकट के लिए लंबी लाइनों से यात्रियों को बचाने के लिए मिशन फाइव मिनट के तहत स्टेशनों पर एटीवीएम लगवाई गईं। इसमें चारबाग रेलवे स्टेशन पर 12 तो लखनऊ जंक्शन पर सात मशीनें लगाई गईं। 
विज्ञापन


इन मशीनों पर स्मार्ट कार्ड के जरिये खुद टिकट निकालने की सुविधा यात्रियों को मिल रही है। अब इस सुविधा को विस्तार देते हुए ऐसी एटीवीएम लगाई जाएंगी, जिनसे डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये टिकट निकाला जा सके। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लखनऊ मंडल के लिए 28 मशीनें मंगवाई गई हैं, जो चारबाग व लखनऊ जंक्शन के अतिरिक्त अन्य स्टेशनों पर भी लगेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छूट का भी मिलेगा लाभ

रेलवे एटीवीएम के लिए स्मार्ट कार्ड बनवाने पर यात्रियों को छूट भी देता है, जिसकी धनराशि कार्ड में जुड़ जाती है। इसी तर्ज पर डेबिट व क्रेडिट कार्ड से टिकट बनवाने पर भी यात्रियों को टिकट में छूट देने पर विचार हो रहा है। मशीनों को जल्द ही स्टेशनों पर लगवाने की तैयारियां चल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed