{"_id":"5a6049ef4f1c1b61268b4fd2","slug":"ticket-rate-will-increased-in-lucknow-zoo","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अगर आप भी जू की सैर करने जाने वाले हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगर आप भी जू की सैर करने जाने वाले हैं तो जरूर पढ़ें ये खबर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान की सैर पर आने वालों को ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ सकती है। जू प्रशासन ने टिकटों के दाम में 20 रुपये तक की वृद्धि करने का प्रस्ताव तैयार किया है। बड़ों का टिकट 60 से 80 रुपये और बच्चों के टिकट के दाम 30 से 40 रुपये करने की तैयारी है।
विज्ञापन
19 जनवरी को होने वाली बोर्ड बैठक में प्रवेश टिकट दर में वृद्धि के साथ ही कई अन्य अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। 19 तारीख को प्रस्तावित जू एडवाइजरी कमेटी की बैठक में मुहर लगने के बाद जू में सैर करने आने वालों को 185 रुपये तक प्रति व्यक्ति खर्च करने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
अभी एक व्यस्क दर्शक की सैर 145 रुपये में पूरी हो जाती है। इसी तरह प्रति बच्चा जू की सैर पर 85 रुपये खर्च होते हैं, लेकिन नए प्रस्तावों के मुतबिक 125 रुपये एक बच्चे की सैर पर खर्च होंगे। गौरतलब है कि जू में एंट्री टिकट की दर 2013 में बढ़ाई गई थी। यहां टिकट दर की दो श्रेणियां हैं।
विज्ञापन
पहली 5 से 12 वर्ष तक के लिए 30 रुपये और दूसरी श्रेणी 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए 60 रुपये का टिकट लगता है। प्राणि उद्यान प्रशासन का कहना है कि जू का खर्च होने वाली आय से होता है। हाल ही में प्रकृति शिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ है। इसके लिए अतिरिक्त व्यय, स्टाफ बढ़ा है।
तितली पार्क के लिए भी लगेगा टिकट
डेमो
- फोटो : डेमो
जू में ढाई एकड़ में करीब डेढ़ करोड़ की लागत से तैयार हुए प्रदेश काएकमात्र तितली पार्क फरवरी से खोलने की तैयारी है। इसकी सैर के लिए भी 20 रुपये का टिकट लगाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। तितली पार्क की सैर ऐच्छिक होगी। यहां एक दिन में महज 300 दर्शकों को ही घूमने दिया जायेगा।
अभी किस मद में कितना होता खर्च (रुपये में)
टिकट दर 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए
प्रवेश टिकट बाड़े-विंग 60
बालरेल-बैट्री कार दोनों 40
3 डी शो 30
नाव सैर 15 रुपये प्रति (कम से कम दो जरूरी)
टिकट दर 5-12 वर्ष के आयु वर्ग के लिए
प्रवेश टिकट बाड़े-विंग 30
बालरेल-बैट्री कार दोनों 20
3 डी शो टिकट 30

इन पर चर्चा होने के आसार
डेमो
- फोटो : डेमो
जू में दर्शकों की संख्या बढ़ने पर अक्सर पार्किंग की किचकिच होती है। डीजीपी गेट की ओर बनी पार्किंग में 200 दो पहिया और 80 चार पहिया वाहन खड़े हो सकते हैं। नरही गेट पर मल्टीलेवल पार्किंग के अलावा डीजीपी गेट की ओर मल्टीलेवल पार्किंग बनाए जाने का प्रस्ताव भी बौठक में रखा जाना है।
बच्चों की खिलौना कार चलाने को लेकर भी प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। हालांकि जू प्रशासन जगह की कमी और दर्शकों के साथ दुर्घटनाओं की आशंका के चलते पहले ही इसके संचालन पर आपत्ति जता चुका है। बोर्ड बैठक में टाइगर लायन के बाड़े और उच्चीकृत माड्यूर किचन का प्रस्ताव भी रखा जाना है।
इसके अलावा प्रस्ताव के तहत 1.76 करोड़ में प्राणि उद्यान विदेश से एक जोड़ा जिराफ, दो जोड़ा जेब्रा लगभग 86 लाख रुपये, विदेशी पक्षियों को जोड़ने के लिये लगभग 10 लाख रुपये के व्यय आदि की प्लनिंग पर भी चर्चा होगी। बैठक में डा. अशोक के विनियमतीकरण, आशुलिपिक, निदेशक ड्राईवर समेत कई पदों पर नियुक्ति को लेकर भी चर्चा होनी हैं।