{"_id":"5fb6414468941c26ef0aad66","slug":"ticket-crisis-for-trains-to-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई की ट्रेनों में भीड़ बढ़ने से कंफर्म टिकटों की मारामारी, ज्यादा गाड़ियां चलाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई की ट्रेनों में भीड़ बढ़ने से कंफर्म टिकटों की मारामारी, ज्यादा गाड़ियां चलाने की मांग
Thu, 19 Nov 2020 03:26 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Nov 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की ट्रेनों में भीड़ बढ़ने से यात्रियों के लिए कंफर्म टिकटों की मारामारी बढ़ गई है। ऐसे में यात्री लगातार अतिरिक्त ट्रेनों की मांग कर रहे हैं, जिसे लेकर रेलवे प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही और ट्रेनें चलाई जा सकती हैं।
विज्ञापन
त्योहार के बाद जहां दिल्ली, कोलकाता रूट की गाड़ियों में वेटिंग का सिलसिला कुछ कम हुआ है, वहीं मुंबई रूट की गाड़ियों में अभी भी मारामारी बनी हुई है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि पुष्पक की स्लीपर बोगी में गुरुवार से 112, 128, 113, 142, 138 और थर्ड एसी में 41, 46, 42, 56, 58 वेटिंग चल रही है। वहीं कुशीनगर एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी में 124, 114, 109, 113 और थर्ड एसी में 21, 23, 31, 29 वेटिंग है, जबकि गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी 88, 98, 100, 110 और थर्ड एसी बोगी में गुरुवार से 43, 40, 47, 41 वेटिंग चल रही है।
विज्ञापन
कमोबेश लखनऊ से मुंबई के बीच चलने वाली नियमित ट्रेनों के साथ करीब छह फेस्टिवल स्पेशल गाड़ियां भी चलाई जा रही हैं। लखनऊ से मुंबई के बीच चलने वाली गाड़ियों में कंफर्म टिकटों की मारामारी के कारण ही टिकटों की दलाली बढ़ रही है।
विज्ञापन