फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ticket broker arrested

फर्जी आईडी व प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर से बनाता था टिकट, दलाल गिरफ्तार

Sat, 20 Jul 2019 01:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ticket broker arrested
फर्जी आईडी व प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर से बनाता था टिकट, दलाल गिरफ्तार
विज्ञापन

क्राइम इंटेलीजेंस ब्रांच (सीआईबी) की टीम ने शुक्रवार को चारबाग स्थित गुरुनानक मार्केट में दुर्गमा टूर एंड ट्रेवेल्स पर छापा मारकर पांच लाख रुपये के 220 ई-टिकट बरामद किए।
दुकान को सीज कर दलाल जितेंद्र करारा को गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ सीआईबी प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि दुकान से ई टिकटों की कालाबाजारी बड़े स्तर पर हो रही थी।
विज्ञापन

ई-टिकटों की डिटेल के लिए आईआरसीटीसी व क्राइम ब्रांच दिल्ली को सभी फर्जी आईडी की जानकारियां भेज दी गई हैं।
सीआईबी के अनुमान के मुताबिक, वर्ष 2019 में ही करीब 20 लाख रुपये का कारोबार किया गया है। इसके लिए फर्जी आईडी का इस्तेमाल किया गया।
यह हुआ बरामद
छापेमारी के दौरान दुकान से 5,25,491 रुपये के220 ई टिकट बरामद किए गए। इसके अतिरिक्त टिकट बनाने में इस्तेमाल होने वाला कंप्यूटर, सीपीयू, प्रिंटर व सैकड़ों फर्जी आईडी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर से बना रहा था टिकट
सीआईबी प्रभारी अमित कुमार राय ने बताया कि प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर टिकट बनाए जाते थे। इस सॉफ्टवेयर से तत्काल के टिकट तेजी से बनाए जाते हैं। एक साथ बीस-बीस टिकट तक बनाने वाले दलाल पहले पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed