फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   thunderstorm changed in uttar pradesh

यूपी: 100 किमी की रफ्तार से चली आंधी ने मचाया कहर, 17 की मौत 11 घायल

Sat, 02 Jun 2018 04:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 02 Jun 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
thunderstorm changed in uttar pradesh
आंधी-तूफान

दिन भर भीषण गर्मी और उमस के बाद शुक्रवार रात अचानक मौसम बदल गया। करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली धूल भरी आंधी ने जमकर कहर बरपाया।

विज्ञापन


आंधी से जहां कई जगह पेड़, होर्डिंग और बैनर के गिरने से यातायात प्रभावित हो गया, वहीं कई इलाकों की बिजली व्यवस्था चौपट हो गई। 

बताया जा रहा है कि किसी टावर के गिरने के कारण बरेली मंडल के अलावा रामपुर और उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ब्लैकआउट हो गया। आंधी-बारिश के बाद देर रात तक फॉल्ट ढूंढने के प्रयास होते रहे।
विज्ञापन


सरकार की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आंधी के चलते करीब 17 लोगों की जान चली गई, जबकि 11 लोग घायल हो गए।

इनमें ज्यादातर लोगों की मौत पेड़ के नीचे दबकर हुई। नुकसान की जानकारी जिन जनपदों से हासिल हुई है, उनमें मुरादाबाद (7 मौत, 3 घायल), मुजफ्फनगर (2 मौत, 2 घायल), मेरठ (2 मौत), अमरोहा (1 मौत, 5 घायल), बंदायु (2 मौत, 1 घायल) और संभल (3 मौत) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली की फ्लाइट लखनऊ डाइवर्ट

thunderstorm changed in uttar pradesh
लखनऊ एयरपोर्ट - फोटो : SELF

दिल्ली में शुक्रवार को आई आंधी की वजह से इंडिगो और गो-एयर की आधा दर्जन फ्लाइट लखनऊ डाइवर्ट कर दी गई। देर रात तक विमान अमौसी में खड़े रहे। बाद में मंजूरी मिलने के बाद इन्हें दिल्ली रवाना किया गया।

इनमें इंडिगो और गो एयर के दो-दो विमानों के साथ एयर एशिया का भी एक विमान शामिल था। रात 10:50 बजे से विमान वापस दिल्ली जाने शुरू हुए।

इतना ही नहीं शुक्रवार को एयर इंडिया की देर शाम लखनऊ से दिल्ली जाने वाली उड़ान में पैसेंजर उस वक्त परेशान हो गए जब रनवे की ओर बढ़े विमान को रुकने का निर्देश मिला।

ऐसे में यात्री परेशान हो गए। इसी बीच सूचना दी गई कि दिल्ली में मौसम खराब होने के कारण विमान फिलहाल नहीं उड़ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed