फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Thugs Beat Driver and Torched Vehicle Over Minor Collision

Lucknow News: मामूली टक्कर पर दबंगों ने चालक को पीटा, डाला फूंका

Tue, 19 May 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 19 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Thugs Beat Driver and Torched Vehicle Over Minor Collision
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में 15 मई को मामूली टक्कर लगने पर कार सवार दो दबंगों ने डाला चालक धर्मराज सिंह को बुरी तरह पीट दिया। फिर डाले में आग लगा दी। डाला मालिक अभय प्रताप सिंह ने आरोपियों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गोमतीनगर विस्तार निवासी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि दोपहर 2:30 बजे उनकी फर्म का कर्मचारी धर्मराज डाला लेकर सुशांत गोल्फ सिटी स्थित होटल डैमश्न प्लम गया था। वहां उसने डाले में करीब 15 लाख रुपये के आर्टिफिशियल फूल और अन्य डेकोरेटिव आइटम डाले पर लादे और फर्म के दफ्तर आने लगा। यूपी 112 मुख्यालय के सामने डाला एक कार से छू गया। आरोप है कि कार सवारों ने धर्मराज को बाहर निकालकर पीटा। चालक भागते हुए गिर गया, जिससे उसके पैर में चोट आई। आरोपी डाले में आग लगाकर भाग निकले। दमकल के पहुंचने तक डाला और लाखों का माल जलकर राख हो चुका था। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed