फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Thug Robs Mobile Phone by Striking Passenger with a Stick on Moving Train

Lucknow News: चलती ट्रेन में डंडा मारकर बदमाश ने लूटा मोबाइल

Fri, 15 May 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 15 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Thug Robs Mobile Phone by Striking Passenger with a Stick on Moving Train
आलमबाग। मानक नगर रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में यात्री के हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल लूट लिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

आशियाना के किला मोहम्मदी नगर निवासी अभिनव कुमार के अनुसार, नौ मई को वह उत्सर्ग एक्सप्रेस से कानपुर से लखनऊ आ रहे थे। शाम करीब 8:45 बजे ट्रेन मानक नगर स्टेशन के पास धीमी हुई। वह उतरने के लिए मोबाइल हाथ में लेकर गेट पर खड़े थे। तभी ट्रैक किनारे खड़े युवक ने उनके हाथ पर डंडे से जोर से मारा। उनके हाथ से मोबाइल छूट गया और आरोपी भाग निकला। हमले से अभिनव ट्रेन से गिरने वाले थे, पर अन्य यात्रियों ने उन्हें संभाला। उन्होंने मानकनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed