फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   throat of farmer who went to guard his crop was slit In Lucknow his mobile and money were missing

UP News: धारदार हथियार से रेता किसान का गला... हालत नाजुक, फसल की रखवाली कर रहा था

Sun, 29 Dec 2024 11:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 29 Dec 2024 11:08 AM IST
सार

राजधानी में धारदार हथियार से किसान का गला रेत दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। वह फसल की रखवाली करने घर से गया था।

विज्ञापन
throat of farmer who went to guard his crop was slit In Lucknow his mobile and money were missing
इसी बिस्तर पर लहूलुहान पड़ा मिला किसान - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी लखनऊ में शनिवार की रात फसल की रखवाली करने गए किसान का गला रेत दिया गया। मौके से मोबाइल और पैसा गायब मिला। रविवार की सुबह जानकारी हुई तो अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।   

विज्ञापन


घटना मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के दिवानगंज की है। यहां का निवासी किसान अरुण कुमार (45) शनिवार की रात खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। सुबह भैंस का दूध निकालने समय पर घर नहीं पहुंचा तो पत्नी सुमन ने फोन किया। उसका फोन बंद आ रहा था।

विज्ञापन

बिस्तर लहूलुहान पड़ा मिला

फोन बंद होने पर वह खेत पहुंची। वहां अरुण बिस्तर लहूलुहान पड़ा मिला। गले के आगे का हिस्सा कटा हुआ था। यह देख उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के ही लोगों पर हमला करने का आरोप

पुलिस ने उसे नाजुक हालत में ट्रॉमा टू पीजीआई पहुंचाया। जहां उस लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे एवं एक बेटी है। परिवार के लोगों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि किसान की हालत नाजुक है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed