फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three youths tried to Assault two cousin sisters in a moving car in Lucknow car overturned Beautician died

UP: चलती कार में तीन युवकों ने की चचेरी बहनों से दुष्कर्म की कोशिश, गाड़ी पलटी... हादसे में ब्यूटीशियन की मौत

Sat, 19 Apr 2025 09:44 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 19 Apr 2025 09:44 AM IST
सार

यूपी की राजधानी में चलती कार में तीन युवकों ने चचेरी बहनों से दुष्कर्म की कोशिश की। इस दौरान गाड़ी पलट गई। हादसे में ब्यूटीशियन की मौत हो गई। तीनों आरोपी मेहंदी लगवाने के लिए उन्नाव निवासी युवती को ले गए थे। 
 

विज्ञापन
Three youths tried to Assault two cousin sisters in a moving car in Lucknow car overturned Beautician died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। बंथरा इलाके में गुरुवार देर रात चलती कार में तीन युवकों ने ब्यूटीशियन और उनकी चचेरी नाबालिग बहन से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर मारपीट की। इस बीच कार अनियंत्रित होकर पलट गई। 
विज्ञापन


हादसे में ब्यूटीशियन की मौत हो गई। उनकी चचेरी बहन भी घायल है। ब्यूटीशियन के पति ने कार सवार उन्नाव निवासी अजय, विकास और आदर्श पर पत्नी पर हमला करने और वारदात को सड़क हादसा दिखाने के लिए कार चबूतरे से टकराकर पलटाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


तीनों के खिलाफ दुष्कर्म की कोशिश और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। ब्यूटीशियन के पति एक निजी कंपनी में काम करते हैं। उनका तीन साल का बेटा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्नाव निवासी पत्नी के परिचित अजय ने फोन कर बंथरा के रमदासपुर निवासी सुधांशु के मेहंदी लगाने के लिए बुलाया। सुधांशु की शुक्रवार को बरात जानी थी। रात करीब 12:30 से एक बजे के बीच अजय, विकास और आदर्श कार से उनकी पत्नी को लेने पहुंचे। 
 

पत्नी के साथ उनकी चचेरी बहन भी थी। रात करीब तीन बजे चचेरी बहन ने अपने जीजा को फोन किया और बताया कि लौटते वक्त कार सवार तीनों लोगों ने दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध पर मारपीट की और चाकू मार दिया। वारदात को दुर्घटना दिखाने के लिए तेज रफ्तार कार चबूतरे से टकरा दी। इससे कार पलट गई। 

धमकी देकर भागे आरोपी 
ब्यूटीशियन की चचेरी बहन का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने मुंह खोलने पर उन्हें व उनके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। सूचना पर पहुंचे पति, ब्यूटीशियन को लेकर सीएचसी पहुंचे, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। 

नामजद आरोपी आदर्श हिरासत में 
एसीपी कृष्णानगर विकास पांडेय ने बताया कि नामजद आरोपी आदर्श को हिरासत में लिया गया है। घायल किशोरी ने गलत हरकत करने और कार के डिवाइडर से टकराने की बात बताई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सास और दामाद की लव स्टोरी: न बच्चों की सुनी और न रिश्तेदारों की... राहुल संग चली गई सपना; जाते वक्त कही ये बात


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed