फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three youth will get vivekanand youth award

राजधानी के तीन युवाओं को विवेकानंद यूथ एवॉर्ड

Fri, 15 Jan 2021 01:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Three youth will get vivekanand youth award
24 जनवरी को यूपी दिवस पर मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
विज्ञापन

राजधानी के तीन युवकों को विवेकानंद यूथ अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश सरकार की ओर से उनको यह पुरस्कार 24 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों यूपी दिवस पर दिया जाएगा। सम्मानित होने वालों में ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के बीएड प्रथम वर्ष के छात्र अंकित मौर्य है, जिनको कम्युनिटी ऑर्गनाइजेशन, सक्रिय नागरिकता, शिक्षा एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए पुरस्कार दिया जाएगा। अंकित ने राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़कर भी पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, राष्ट्रीय एकीकरण, मानवाधिकार व युवाओं के विकास के लिए काम किया है। समाज कार्य विभाग लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र अंकित वर्तमान में अनारा फाउंडेशन के सचिव के रूप में ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को लघु उद्योग व स्कूली छात्रों को कौशल विकास का प्रशिक्षण दे रहे हैं।

वहीं, पुरस्कार के लिए चयनित दूसरे युवा केकेसी से स्नातक व लविवि से पीजी करने वाले अजीत कुमार हैं, जो वर्तमान में नमामि गंगे मिशन के राज्य परियोजना सहायक के रूप में काम कर रहे हैं। अजीत एनएसएस के माध्यम से पूर्व में भी युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए काम करते रहे हैं। साथ ही यूथ को डिप्रेशन से बाहर लाने, बाल शोषण के खिलाफ व स्लम एजुकेशन के लिए उन्होंने काफी काम किया है। इसके लिए पूर्व में उन्हें राष्ट्रपति के हाथों 2013 में और 2015 में राष्ट्रीय युवा पुरस्कार मिल चुका है। वे मानते हैं कि युवा समाज में अभूतपूर्व योगदान दे सकता है और बदलाव का संवाहक बन सकता है। पुरस्कार के लिए चयनित तीसरे युवा शुभम मिश्रा हैं, जो ममता हेल्थ केयर में प्रोग्राम ऑफिसर के पद पर काम कर रहे हैं। उन्होंने भी युवाओं के विकास के लिए काफी काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed