फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three years old child killed in lucknow.

लखनऊ में तीन साल के बच्चे को अगवा कर बेरहमी से कत्ल, कुत्तों ने नोच डाला शव, पिता पर आरोप

Sun, 29 Apr 2018 01:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Apr 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
three years old child killed in lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर

लखनऊ के ठाकुरगंज के गढ़ी पीर खां इलाके में शादी समारोह में आए 3 साल के बच्चे को अगवा कर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया। शनिवार सुबह पांच बजे समारोह स्थल से करीब 100 मीटर दूर उसका क्षत-विक्षत शव मिला। उसके शरीर पर चोटें ही चोटें थीं। मुंह से नाक तक मिट्टी भरी थी। कुत्तों ने शव को नोंच डाला था।

विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि कुकर्म के बाद बच्चे की हत्या कर दी गई। मां ने अपने बच्चे की हत्या का आरोप उसके पिता पर ही लगाया है। वह पति से अलग रह रही है। आक्रोशित परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम के बाद कोनेश्वर चौराहे पर शव रखकर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


एएसपी पश्चिम विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक हुसैनगंज के गनी खां का रहने वाला बच्चा अपनी मां के साथ मौसी के यहां आया था। मौसी के पड़ोस में शादी थी। बच्चा भी शुक्रवार रात करीब 11 बजे डांस कर रहा था। जयमाल के दौरान मां की नजर हट गई और वह लापता हो गया। तलाशने पर उसका कोई पता नहीं चला तो मां ने रात में ही उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने भी मौके पर आकर छानबीन की लेकिन बच्चे का सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसी हैवानियत कि पढ़कर ही रोंगटे खड़ हो जाएं...

three years old child killed in lucknow.

गायब था निचला होंठ और बायां कान
शादी समारोह स्थल से कुछ दूर राजा के खेत में मासूम का शव मिला। मासूम के चेहरे, गर्दन, कंधे, पीठ व पेट पर खरोंचों के निशान थे। खरोंचें इतनी गहरी थीं कि खून छलक आया था। इन खरोंचों से चीटियां चिपकी हुई थीं। निचला होंठ और बायां कान गायब था। गर्दन के बायीं तरफ से कंधे तक का मांस नोचा हुआ था, जबकि कमर के बायें हिस्से से जांघ तक का मांस गायब था। पुलिस को आशंका है कि शव का काफी हिस्सा कुत्ते नोंचकर खा गए।

सिर पर पत्थर से वार, टूटी थी हड्डी
पोस्टमार्टम में बच्चे के मुंह, नाक और गले तक मिट्टी भरी मिली। माना जा रहा है कि वहशी ने बच्चे की गर्दन दबोचकर उसका चेहरा मिट्टी में दबा दिया था। सांस लेने की कोशिश में मासूम की नाक व मुंह से मिट्टी भीतर चली गई होगी। उसने हाथ-पैर चलाए तो दरिंदे ने पत्थर या किसी वजनदार वस्तु से सिर पर वार कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक उसके सिर के ऊपरी तरफ की हड्डी टूटी हुई थी।

बच्चे को कहीं और ले जाकर तो नहीं मारा गया
इंस्पेक्टर दीपक दुबे ने बताया कि बच्चे कुकर्म की आशंका को लेकर जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास रात में ही तलाश की थी। सुबह वहां शव मिलने से साफ है कि बच्चे की हत्या कहीं और की गई, फिर उसे वहां फेंक दिया गया। इंस्पेक्टर का कहना है कि बच्चे को समारोह से ही उठाकर या फुसलाकर ले जाया गया है। छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed