{"_id":"69792eb9c16c14a0670280ef","slug":"three-years-later-a-teenagers-murder-report-was-filed-lucknow-news-c-13-lko1096-1577739-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तीन साल बाद किशोर की हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तीन साल बाद किशोर की हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Wed, 28 Jan 2026 03:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Wed, 28 Jan 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
सरोजनीनगर। क्षेत्र में करीब तीन वर्ष पहले रेलवे लाइन के किनारे मृत मिले किशोर के मामले में कोर्ट के आदेश पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सेक्टर-एफ, एलडीए कॉलोनी निवासी संदीप श्रीवास्तव के मुताबिक उनका 15 वर्षीय भाई सुमित उर्फ अक्षत एसी मैकेनिक था। वह 15 जनवरी 2023 की शाम घर से कुछ दूर रामलीला मैदान में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। इसी दौरान सेक्टर-जी, आशियाना निवासी विनोद कुमार उसे बुलाकर साथ ले गया। सुमित ने दोस्तों से कहा था कि वह विनोद के साथ जा रहा है और थोड़ी देर में लौट आएगा। लेकिन वह उस रात घर नहीं लौटा। बाद में सुमित का शव रेलवे लाइन के किनारे मिला था।
स्थानीय लोगों ने भी पुलिस को बताया था कि रात एक बजे तक वहां न तो कोई शव पड़ा था और न ही किसी ट्रेन से हादसा हुआ था। आरोप है कि इसके बावजूद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया पर रिपोर्ट नहीं दर्ज की।
संदीप श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने एसीपी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने न्यायालय की शरण ली। थाना प्रभारी राजदेव प्रजापति ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।