{"_id":"699a102a6405bf3fb10edfe1","slug":"three-year-old-girl-raped-in-para-lucknow-news-c-13-knp1002-1617034-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पारा में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पारा में तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पारा इलाके की कॉलोनी में बेकरी संचालक आयुष ठाकुर खिलौना दिखाकर तीन साल की मासूम को साथ ले गया और उससे दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक बच्ची के पिता मजदूर हैं। शनिवार शाम छह बजे मासूम घर के बाहर अकेली खेल रही थी। इस बीच आयुष वहां पहुंचा और खिलौना दिखाकर उसे साथ ले गया। फिर आधा किमी दूर रेलवे लाइन के किनारे बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची को रक्तस्राव होने लगा तो आयुष उसे छोड़कर भाग निकला।
उधर, घर के बाहर बच्ची नजर न आने पर परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। उन्हें वह रेलवे लाइन के पास बदहवास हालत में मिली। उसने इशारे से अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में बताया। घरवाले बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी 18 वर्षीय आयुष के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची घर पर ही है। जल्द मेडिकल कराया जाएगा। कॉलोनी के लोगों से पता चला है कि आयुष नशे का आदी है।