फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three women travelling in an auto stole a gold chain

Lucknow News: ऑटो में सवार तीन महिलाओं ने पार की सोने की चेन

Wed, 29 Apr 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 29 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Three women travelling in an auto stole a gold chain
गुडंबा। अलीगंज स्थित केंद्रीय विद्यालय से बेटी को लेकर लौट रही महिला की ऑटो में सवार तीन महिलाओं ने सोने की चेन चुरा ली। घर पहुंचने पर गले से चेन गायब मिलने पर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

कल्याणपुर के केशव बिहार निवासी अनीता दुबे के अनुासर, 24 अप्रैल को दोपहर करीब 12:45 बजे वह बेटी को स्कूल से लेकर घर लौट रही थीं। इंजीनियरिंग चौराहे से ऑटो में बैठने के बाद टेढ़ी पुलिया पर तीन महिलाएं दो बच्चों के साथ चढ़ीं। आरोप है कि ऑटो में सवार एक महिला और बच्ची बार-बार उनका पैर कुचलकर ध्यान भटकाने लगीं। इसी दौरान टेढ़ी पुलिया से खुर्रम नगर के बीच उनकी सोने की चेन चुरा ली गई। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि तीन महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed