फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three women in an auto-rickshaw snatched a chain

Lucknow News: ऑटो सवार तीन महिलाओं ने लूटी चेन

Wed, 01 Jul 2026 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three women in an auto-rickshaw snatched a chain
प्रतीकात्म्क।
लखनऊ। मलिहाबाद में ऑटो से सफर कर रही युवती से तीन महिलाओं ने सोने की चेन लूट ली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। कृष्णानगर के केशरीखेड़ा निवासी संगीता देवी के अनुसार 28 जून की दोपहर वह ननद के घर सैफलपुर ऑटो से जा रही थीं। ऑटो में तीन महिलाएं पहले से बैठी थीं। मोहन रोड स्थित घोला पुल के पास तीनों महिलाएं ऑटो रुकवाकर उतरने लगीं। इसी दौरान उन्होंने संगीता की सोने की चेन लूट ली।
विज्ञापन

संगीता ने शोर मचाया, लेकिन लोगों के जुटने से पहले ही महिलाएं भाग चुकी थीं। घटना के बाद संगीता घर लौट आईं और 29 को मलिहाबाद थाने में एफआईआर करवाई। इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं को बड़ी गढ़ी मोड़ से पकड़ा गया। संत कबीरनगर खलीलाबाद की भुल्ली देवी, निशा और राजकुमारी से लूटी गई चेन बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed