फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   three women claimed to being wife of a man who died in balrampur hospital campus.

शादी नहीं हुई पर मौत होते ही सामने आईं तीन बीवियां, लाश के लिए किया हाईवोल्टेज ड्रामा

Thu, 22 Feb 2018 09:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 22 Feb 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
three women claimed to being wife of a man who died in balrampur hospital campus.
प्रतीकात्मक तस्वीर

बलरामपुर अस्पताल में तैनात वार्ड बॉय संतोष कुमार (32) की मंगलवार रात मौत हो गई। परिवारीजनों का दावा है कि वह अविवाहित था। लेकिन बृहस्पतिवार दोपहर को पोस्टमार्टम हाउस पर उसकी तीन पत्नियां पहुंची और शव पर हक जताने लगी। इसे देखकर परिवारीजन हतप्रभ रह गए। हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। मामला हाथापाई तक पहुंचा तो पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर संबंधित थाने में केस दर्ज कराने की बात कहकर भेज दिया।

विज्ञापन


एसओ वजीरगंज पंकज सिंह ने बताया कि नाका के रानीगंज निवासी संतोष कुमार बलरामपुर अस्पताल में वार्ड बॉय था। उसे मृतक आश्रित कोटे में नौकरी मिली थी। इसके बाद वह अस्पताल में स्थित सरकारी आवास में रह रहा था। मंगलवार रात को वह अस्पताल परिसर में बने पानी की टंकी के पास किसी काम से गया। लोगों ने उसे टंकी के पास ही बेहोशी में पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने संतोष को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया। बुधवार दोपहर शव की शिनाख्त संतोष की बहन राधा व भाई भोला ने की। बृहस्पतिवार दोपहर को पोस्टमार्टम हाउस पर बहन और भाई के साथ कई रिश्तेदार मौजूद थे। इस बीच तीन युवतियों ने वहां पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों युवतियां आपस में ही उलझ गई

three women claimed to being wife of a man who died in balrampur hospital campus.
प्रतीकात्मक फोटो

तीनों युवतियां संतोष को अपना पति बता रही थी। इसके बाद तीनों युवतियां आपस में ही उलझ गई। जब इसकी जानकारी बहन राधा और भाई भोला को हुई तो परिवारीजनों ने दावा किया कि संतोष की शादी नहीं हुई है तो अचानक पत्नी कहां से आ गई।

बहन का कहना था कि सभी युवतियां नौकरी के लालच में खुद को संतोष की पत्नी बता रही हैं। इसी बात को लेकर तीनों संतोष की बहन से भी उलझ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को संबंधित थाने में जाकर केस दर्ज कराने को कहा। इसके बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed